
विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष मथुरा में विचारगर्भित कार्यशाला हुई आयोजित
मथुरा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” अभियान के अंतर्गत जिला कार्यालय, पुष्पांजलि में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ
विधान परिषद सदस्य एवं मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया महापौर विनोद अग्रवाल पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव पूर्व विधायक कारिंदा सिंह ने पंडित दीनदयालउपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए
भाजपा जिला प्रभारी मथुरा अशोक कटारिया
ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में आमजन के जीवन को बदलने वाले निर्णय लिए हैं।
वहीं उन्होंने जब देश ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता सौंपी, तब देश महंगाई, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से जूझ रहा था। लेकिन आज 11 वर्ष बाद, हम आत्मविश्वास से कह सकते हैं — यह 11 वर्ष ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के रहे।मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया ने बताया उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ से अधिक माताओं को धुएँ से मुक्ति मिली।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों गरीबों को पक्के घर मिले।
शौचालय निर्माण के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत’ अभियान एक जन आंदोलन बन गया। वहीं उन्होंने बताया
आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ भारतीयों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया — यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है।
वहीं उन्होंने बताया
आज गांव-गांव में मोबाइल इंटरनेट है। डिजिटल लेन-देन में भारत दुनिया का सबसे अग्रणी देश बन गया है।
आधार, DBT और मोबाइल ट्राईड के माध्यम से करोड़ों लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला।
PM किसान सम्मान निधि योजना से हर साल करोड़ों किसानों के खाते में 6000 रूपये सीधे स्थानांतरित हो रहे हैं।
फसल बीमा, सिंचाई योजनाएं और कृषि सुधारों से गांवों में समृद्धि आई है।सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, और सीमा सुरक्षा के मजबूत निर्णयों ने दुनिया को बताया — “नया भारत अब चुप नहीं बैठता।”
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया गया — अब भारत टैंक, मिसाइल, ड्रोन खुद बना रहा है। वहीं उन्होंने बताया बेटियों को शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा में प्राथमिकता दी गई।
33% महिला आरक्षण बिल पास कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया।
वहीं महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा G-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, और वैश्विक मंचों पर भारत की दमदार उपस्थिति — मोदी युग को वैश्विक पहचान मिली। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा विकसित भारत का अमृत काल” सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों के विश्वास, आत्मनिर्भरता और संकल्प का जीवंत प्रमाण है। बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर जो प्रतिष्ठा प्राप्त की है, वह अभूतपूर्व है।
भाजपा ने न केवल गरीब, वंचित, शोषित और पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया, बल्कि सुशासन की एक नई परिभाषा भी स्थापित की। आज देश का हर नागरिक यह कह सकता है कि सरकार अब ‘शासनकर्ता’ नहीं बल्कि ‘सेवक’ के रूप में कार्य कर रही है।
वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया तहत 12 जून को जिला मुख्यालय में प्रेस से वार्तालाप, प्रदर्शनी तथा प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम आयोजित है। 13 से 14 जून तक मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। 15 से 17 जून तक ग्राम, वार्ड, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी स्तर पर नेताओं का प्रवास भी होगा। 17 से 20 जून तक योग दिवस की तैयारी तथा 21 जून को सभी प्रमुख गांवों एवं नगरीय क्षेत्रों में योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा। 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे। 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में बूथ स्तर तक मनाई जाएगी। 25 जून आपातकाल की बरसी पर जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम तथा आपातकाल की बर्बरता का चित्रण करती प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया महानगरजिला संयोजक संजय शर्मा को बनाया गया है.
संचालन विनीत शर्मा ने किया।
इस अवसर पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल निरंजन सिंह धनगर संजय शर्मा हरिओम शर्मा ज्ञानेंद्र राणा विजय शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ललित गौतम मनोज ठाकुर सौनोठ नितिन चतुर्वेदी अमित पाठक मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय नितिन कौशिक हाकिम सिंह टीटू लोकेश निषाद सुनील तरकर कान्हा शर्मा अजय राजावत सतेंद्र सिरोही सुनील तरकर करतार सिंह युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष दीपक गोला महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी हेमंत अग्रवाल नट्टू पंडित शुभम ठाकुर रजत बाल्मिक आदि मौजूद थे