
मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक — प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने सुनीं शिकायतें, दिए त्वरित समाधान के निर्देश मथ
मथुरा। रविवार को उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री एवं मथुरा प्रभारी संदीप सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएँ एक-एक कर सुनीं और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री संदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए जनता की समस्याओं को तुरंत उच्च स्तर तक पहुँचाएँ। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा जनता से सतत संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।मंत्री संदीप सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार एवं संगठन दोनों ही जनकल्याण को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया मथुरा प्रभारी एवं मंत्री संदीप सिंह में ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सोशल मीडिया और जनसंपर्क दोनों माध्यमों से पार्टी की नीतियाँ जनता तक पहुँचाएँ तथा गलत सूचनाओं का समय रहते जवाब दें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता अपने वार्ड और बूथ पर सक्रिय रहकर जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाए। वहीं महानगर मीडिया प्रभारी श्याम श्याम शर्मा ने कहा कि संगठन सदैव जनता के हित में खड़ा रहा है और आगे भी इसी भावना से कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर महापौर विनोदअग्रवाल विधायक राजेश चौधरी विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह विधान परिषद सदस्य ठा. ओम प्रकाश सिंह जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल विनीत शर्मा सत्यपाल चौधरी विजय शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा नितिन चतुर्वेदी दीपक गोला पार्षद अंकुरगुर्जर धर्मेश नौहवार ललित गौतम कमला प्रसाद शर्मा नितिन शर्मा ज्ञानेंद्र राणा मनीषा पाराशर अमन ठाकुर रजत बाल्मिक आदि मौजूद थे








