कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूँजी गोवर्धन विधानसभा — भाजपा नेताओं ने दिया एकजुटता व जनसेवा का मंत्र

 

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भव्य एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ दिल्ली वाली धर्मशाला से हुआ, जो छोटी परिक्रमा मार्ग से होते हुए पुनः दिल्ली वाली धर्मशाला पर समाप्त हुई। पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए, जिससे वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रदेश संयोजक रामप्रताप सिंह चौहान ने पद यात्रा के समापन पर कहा कि भाजपा की पहचान एकता, संगठन और सेवा है।

उन्होंने कहा पद यात्राएँ भाजपा की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके माध्यम से न केवल जनता तक सरकार की योजनाएँ पहुँचती हैं, बल्कि संगठन का आधार भी मजबूत होता है। गोवर्धन की पवित्र धरती से दिया गया यह संदेश समाज में सामूहिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को और अधिक प्रबल करेगा।

उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र की ऊर्जा बताते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ‘राजू यादव’ ने कहा कि पद यात्रा का मूल उद्देश्य जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।उन्होंने कहा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाजहित में एक परिवार की तरह काम कर रहा है। आने वाले कार्यक्रमों व अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संगठनात्मक मजबूती अत्यंत आवश्यक है और यह पद यात्रा उसी दिशा में सार्थक कदम है। वहीं विधायक गोवर्धन ठाकुर मेघ श्याम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने गोवर्धन क्षेत्र में सड़क, सौंदर्यीकरण एवं परिक्रमा मार्ग के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाती है। वहीं महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा कहा कि भाजपा की शक्ति उसका कार्यकर्ता है। हमारा लक्ष्य जनसेवा को सही सूचना और विश्वसनीय संवाद के साथ जनता तक पहुँचाना है। मीडिया विभाग संगठन और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कारिंदा सिंह वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र राणा, चन्द्रपाल कुंतल, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र प्रधान, पूर्व नगर महामंत्री संजय शर्मा, मनीष लंबरदार,मंडल अध्यक्ष कान्हा शर्मा, प्रकाश गौड़,अजय सिंह राजावत, सत्येंद्र सिरोही, करतार सिंह, बादल शर्मा, विकास दादा सौरभ चौधरी सहित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]