
धर्मेंद्र देओल के निधन पर मथुरा में शोक की लहर — भाजपा नेताओं ने कहा, कला जगत ने खोया एक दिग्गज
मथुरा। सांसद मथुरा हेमा मालिनी के पति एवं हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल के 89 वर्ष की आयु में निधन की खबर से मथुरा में शोक की गहरी लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी जिला महानगर के पदाधिकारियों ने इसे कला जगत व समाज दोनों के लिए अविस्मरणीय क्षति बताया है उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, पूर्व ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक मेघश्याम सिंह, विधायक राजेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर ‘राजू यादव’, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा महानगरमत्रीमी कुंज बिहारी चतुर्वेदी महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि धर्मेंद्र जी का व्यक्तित्व सादगी, विनम्रता और जनसंपर्क की अद्भुत मिसाल था।
सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने याद करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र जी ने मथुरा में तीन विशाल सभाएँ की थीं, जिनमें भारी भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी का मथुरा से भावनात्मक लगाव हमेशा विशेष रहा।जिला महानगर मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने कहा कि धर्मेंद्र जी का सांसद हेमा मालिनी के प्रति सहयोग और मथुरा के प्रति आत्मीयता उन्हें जनता के और निकट लाती थी। वे सदैव सरल, सहज और जमीन से जुड़े रहे।महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र जी केवल महान कलाकार ही नहीं, बल्कि संवेदनशील और सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध व्यक्तित्व थे।उन्होंने कहा कि चुनावी दौर हो या सांस्कृतिक कार्यक्रम—धर्मेंद्र जी हमेशा मथुरा को स्नेह और आत्मीयता से अपनाते रहे।श्याम शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने निधन को मथुरा तथा फिल्म जगत दोनों के लिए गंभीर क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य की कामना की।








