
भाजपा मथुरा में संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

लोकतंत्र की मजबूती को लेकर भाजपा का संकल्प दृढ़

मथुरा।भारतीय जनता पार्टी जिला/महानगर मथुरा दोनों इकाइयों की वृंदावन में शुक्रवार को होटल रॉयल भारती में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य जिला प्रभारी अशोक कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बजबहादुर सिंह, बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य विधायक श्री कांत शर्मा, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे तथा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने कैबिनेट मंत्रीलक्ष्मी नारायण चौधरी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र दुर्विजय शाक्य ने की।मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन), उ.प्र. ने संगठन मजबूती का अभिनव माध्यम बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया । वहीं धर्मपाल सिंह ने मथुरा जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों, जिला संयोजकों, मंडल अध्यक्षों व बीएलए-1 के साथ मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि त्रुटिहीन और प्रमाणिक मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है तथा एसआईआर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता का आधार है। हर घर, हर बूथ तक पहुँचकर यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई भी बोगस नाम सूची में न रहे।श्री सिंह ने वॉर रूम से तकनीकी जुड़ाव, नियमित मॉनिटरिंग, टीमवर्क और बूथ स्तर पर बीएलए-1, बीएलए-2 व बूथ प्रवासी के समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संपर्क, सत्यापन और त्वरित सूचना आदान–प्रदान से अभियान में पारदर्शिता और गति आएगी तथा संगठन की कार्यदक्षता सिद्ध होगी।संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक बल उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत विजय का आधार है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर अधिक सक्रियता के साथ जनता के बीच संवाद बढ़ाए तथा संगठन के कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुँचाए। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार सेवा, सुशासन और संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि वे आगामी अभियानों में पूरी निष्ठा के साथ जुटकर संगठन को और मजबूत बनाएं।जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ता हैं, और आज की इस सफल बैठक ने साबित किया है कि मथुरा का हर कार्यकर्ता 2025-26 के सभी अभियानों को शत-प्रतिशत सफलता दिलाने को संकल्पित है।उन्होंने क्षेत्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से मथुरा संगठन नई ऊर्जा व उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है।
महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही हर अभियान की सफलता का मूल आधार है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, संगठन हित और समाज हित के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और अनुशासन ही भाजपा की पहचान है, और इसी ऊर्जा के साथ आगे भी कार्य किए जाएंगे। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृंदावन कट पर स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया।


इस अवसर पर जिला प्रभासी आलोक गुप्ता विधायक मेघश्याम सिंह विधायक राजेश चौधरी विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह पूर्व विधायक कारिंदा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह कोसीकला अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल कुंज बिहारी चतुर्वेदी सुरेंद्र प्रधान रामकिशन पाठक चंद्रपाल कुंतल योगेश आभा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा नितिन चतुर्वेदी विनीत शर्मा अंकुर अग्रवाल अमित पाठक सत्यपाल सिंह वीरपाल सिंह भरंगर ज्ञानेंद्र सिंह मनोज सौनोठ रजत वाल्मीकि संजय शर्मा हरिओम शर्मा ज्ञानेंद्र राणा नीतू सक्सेना मनीषा पाराशरअजय परखम राकेश तोमर चतुर्वेदी एवं सभी मंडलअध्यक्ष आदि मौजूद थे








