मयंक बने अध्यक्ष दीपक सिंघल पुनः महामंत्री

 

 

 

 

मथुरा । अग्रबंधु सेवामंडल, मथुरा के संस्थापक चिराग अग्रवाल ने बताया कि संस्था का वार्षिक निर्वाचन निर्विरोध रूप सेसंपन्न कराया गया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में मंडल के पूर्व अध्यक्ष गौरहरी (सोनू हाथी वाले) को नियुक्त किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभीसदस्यों से प्राप्त आवेदनों के उपरांत अध्यक्ष पद परमयंक अग्रवाल (चेन वाले) एवं महामंत्री पद पर पुनः दीपक सिंघल को निर्वाचित घोषित किया गया।तिलकद्वार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित वार्षिक निर्वाचन सभा में सर्वसम्मति से घोषणा के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री का साफा पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने कहा कि मंडल द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर उनके मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। महामंत्री दीपक सिंघल ने बताया कि 20 दिसंबर तक संस्थापक चिराग कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी जाएगी, जिसके पश्चात मंडल अपने मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हो जाएगा। संस्थापक चिराग अग्रवाल ने बताया कि मंडल द्वारा मयंक अग्रवाल को दसवां अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि अग्रबंधु सेवा मंडल एक सदैव सक्रिय संगठन है, जो समाज सेवा एवं एकजुटता के लिए कार्य करता है तथा अग्रोहा शक्ति पीठ से संबद्ध है। शीघ्र ही नवीन कार्यकारिणी अग्रोहा शक्ति पीठ जाकर भगवान अग्रसेन की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेगी। निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से योगेंद्र गोयल (ट्रेजरी वाले), रोहित अग्रवाल (एटा वाले) माधव गर्ग, रोहित अग्रवाल (महावन), अंकित गोयल, कपिल अग्रवाल (पोषक वाले), कश्यप अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विनय अग्रवाल (सर्राफ), सिद्धार्थ जैन, मौसम अग्रवाल, विकास अग्रवाल, गोपाल गोयल, अंकित गोयल, राहुल अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, आदि मौजूद थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]