
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा पत्रकारों के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पत्रकार हुए लामबंद, डीएम को सौंपा ज्ञापन
मथुरा । विगत दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा सार्वजनिक मंच से कथावाचन के दौरान मीडिया एवं पत्रकारों के प्रति की गई अभद्र, अपमानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पत्रकार समाज में गहरा रोष व्याप्त है। कथावाचक द्वारा मीडिया को मंथरा एवं धृतराष्ट्र जैसे शब्दों से संबोधित करना सम्पूर्ण मीडिया जगत का घोर अपमान है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
इस संबंध में गुरूवार सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तथा स्थानीय पत्रकारों ने जलूस निकाल कर आनिरुद्वाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी मथुरा के माध्यम से पत्र प्रेषित कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है तथा दोषी के विरुद्ध उचित एवं सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की अमर्यादित बयानबाजी की पुनरावृत्ति न हो। इस संबंध में यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी भूमिका पर इस प्रकार की टिप्पणी न केवल मर्यादा के विरुद्ध है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है। उक्त बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पत्रकारों की भावनाएं आहत हुई हैं। पत्रकार समाज ने स्पष्ट किया है कि पत्रकारिता की गरिमा और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से पत्रकार नरेन्द्र भारद्वाज, पवन नवरत्न, अजय शर्मा, किशन चतुर्वेदी, विनीत मिश्र, डॉ विजय विद्यार्थी, दिलीप चतुर्वेदी, नितिन गौतम, उमर कुरैशी, श्याम शर्मा,अनुपम आचार्य, मनमोहन पारीक, मधुसूदन शर्मा, पवन गौतम, प्रेमेंद्र अस्थाना, मोहानश्याम शर्मा, विपिन पराशर, मनमोहन गौड़, परवेज अहमद, योगेश भारद्वाज, रवि चौधरी, उमर कुरैशी, मोहनश्याम रावत, सुरेश सैनी, मातुल शर्मा, रवि यादव, सतीश अंशुमन, शिवांगी चौधरी, मीरा शर्मा, गिरीश कुमार, प्रवेश चतुर्वेदी, दिनेश आचार्य, रमेश चंद, लोकेश चौधरी, प्रकाश सैनी, गोपाल चतुर्वेदी, दीपक सारस्वत, बी एल पांडेय, गौरव शर्मा, मोहन मीना, सुमित गोस्वामी, गौरव शर्मा, आबिद, निर्मल राजपूत, प्रतीक चतुर्वेदी, चंद्रमोहन दीक्षित, तुषार चौहान मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ की गई टिप्पणी चिंतजनक है जिसकी जांच कराकर नोटिस देने की प्रक्रिया कर उचित कार्यवाही की जाएगी।








