सुशासन दिवस पर बूथ-बूथ श्रद्धांजलि: अटल जी के विचारों से प्रेरित कार्यक्रमों से गूंजा महानगर

मथुरा। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पूरे महानगर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया।
पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर तथा पूर्व विधायक कारिंदा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही मंडल स्तर पर सुशासन यात्राएं निकाली गईं और चौपालों का आयोजन हुआ। चौपालों में अटल जी के जीवन-मूल्यों, उनके विचारों एवं कृतित्व पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे लोककल्याणकारी कार्यों पर संवाद किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी के लिए सतत प्रेरणा है। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई सोच और दिशा दी। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। वे कुशल वक्ता और महान कवि थे, जिनकी रचनाओं में भावनाओं और विचारों की गहराई झलकती है। उनकी दूरदर्शिता और साहसिक निर्णयों ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया।
अटल जी के प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा— “सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।” उनके सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल है। उनके विचार आज भी देश की राजनीति और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारतीय राजनीति को शुचिता, संवेदनशीलता और विकास की नई दिशा दी। उन्होंने बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया। अटल जी का जीवन हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए आदर्श है, जिनके पदचिह्नों पर चलकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।
पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि युगद्रष्टा राष्ट्रपुरुष थे। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश को आत्मनिर्भर, मजबूत और वैश्विक मंच पर सम्मानित बनाने का कार्य किया।
अटल जी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए मानदंड स्थापित किए। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तक, उनके निर्णय आज भी भारत की प्रगति की नींव हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर सुल्तान सिंह तरकर, निरंजन सिंह धनगर, पन्नालाल गौतम, पवन हिंडोल, चंद्रपाल कुंतल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, हरिओम शर्मा, रामकिशन पाठक, विनीत शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, अंकुर अग्रवाल, दीपक गोला, कमला प्रसाद शर्मा, नितिन कौशिक, हाकिम सिंह, टीटू, ललित गौतम, प्रणय पाराशर, प्रदीप अरोड़ा बृजेश अहेरिया, महावीर सिंह तथा राकेश तोमर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित

बॉक्स __

अटल जी की जन्मजयंती पर होली गेट चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि

मथुरा।भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर होली गेट मंडल द्वारा होली गेट चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अटल जी के राष्ट्रवादी विचारों, शुचिता और नैतिकता से परिपूर्ण सार्वजनिक जीवन को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि माँ सरस्वती के सच्चे उपासक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सर्वसमावेशी, लोकतांत्रिक एवं दूरदर्शी विचार आज भी देश को दिशा प्रदान कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन श्रीवास्तव कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, श्रद्धेय अटल जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण की ओर निरंतर अग्रसर है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन श्रीवास्तव, विजय शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, पार्षद हनुमान गुर्जर, नितिन चतुर्वेदी, संदीप माथुर, अभिषेक चतुर्वेदी, विवेक शर्मा, प्रभु दयाल, सुरेंद्र, दक्ष अग्रवाल, दिनेश सागर, गिरधारी लाल गर्ग, मोहित बडगूजर एवं महेश गोला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]