
पुण्यभूमि मथुरा–वृन्दावन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बृज भूमि में भव्य स्वागत, उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब
मथुरा।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी के प्रथम मथुरा–वृन्दावन आगमन पर शनिवार एन.के. ग्रुप वृन्दापुरम, जीएलए यूनिवर्सिटी के समीप, नेशनल हाईवे पर भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर इकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मथुरा महानगर जिलाध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित समर्पित एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, विधान परिषद सदस्य एवं मथुरा प्रभारी श्री अशोक कटारिया, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, सांसद सतीश गौतम, पूर्व ऊर्जामंत्री एवं विधायक श्री कांत शर्मा,ठा. मेघश्याम, विधान परिषद सदस्य ठा. ओमप्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मथुरा–वृन्दावन की पुण्य भूमि से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और विकास को नई गति मिली है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएं और आगामी चुनौतियों के लिए पूरी निष्ठा से जुट जाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मथुरा महानगर का संगठन पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। वहीं भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त हुई है।
उन्होंने स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समर्पित देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मथुरा महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
महानगर अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मथुरा महानगर संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी दायित्वों को पूरी एकजुटता के साथ सफलतापूर्वक निभाएगा। वहीं महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी के प्रथम मथुरा–वृन्दावन आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और अनुशासन का जीवंत उदाहरण है।
वही श्याम शर्मा ने बताया भाजपा पुलिस अध्यक्ष पंकज चौधरी कर तथा सम्मान कार्यक्रम के बाद ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के पश्चात आगरा को रवाना हुए।
स्वागत सम्मान कार्यक्रम का संचालन रामकिशन पाठक ने किया।
इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ब्लॉक प्रतिनिधि शोभाराम शर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल गौतम चंद्रपाल कुंतल संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ज्ञानेंद्र राणा विनीत शर्मा सुरेंद्र प्रधान ललित गौतम पार्षद हनुमान विजय शर्मा गुर्जर नितिन चतुर्वेदी मनोज सौनोठ महेश काजू आशीष शर्मा हेमंत खंदौली पार्षद तरुण सैनी अनीश वर्मा मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक लोकेश निषाद जितेंद्र वार्ष्णेय कान्हा शर्मा प्रकाश गौड़ अजय सिंह राजावत सुनील तरकर हाकिम सिंह टीटू राघव आदि मौजूद थे








