
स्वामी घाट पर 15 वर्षों से अनवरत महाआरती, नववर्ष पर भव्य आयोजन

मथुरा।परशुराम शोभा यात्रा समिति द्वारा श्री यमुना महारानी संयमन तीर्थ स्थित स्वामी घाट पर विगत 15 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही महाआरती की परंपरा के अंतर्गत नववर्ष के शुभ अवसर पर गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को महाआरती एवं खिचड़ी प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।सायंकाल बजे महाआरती प्रारंभ होते ही स्वामी घाट भक्तिमय वातावरण में डूब गया। दीपों की सजी पंक्तियों, वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की आस्था ने यमुना तट को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी वितरित की गई। भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने कहा कि यमुना महारानी मथुरा की आत्मा हैं और उनकी आराधना से समाज में संस्कार, संयम और सेवा की भावना जागृत होती है। उन्होंने 15 वर्षों से अनवरत चली आ रही इस महाआरती परंपरा को मथुरा की धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया।
वहीं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि यमुना महारानी की कृपा से यह सेवा कार्य निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि महाआरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का माध्यम है। नववर्ष के अवसर पर उन्होंने यमुना संरक्षण और धार्मिक मूल्यों के पालन का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम में गौरव शर्मा, के.के. शर्मा, अर्जुन पंडित,कमलकांत शर्मा , आशीष शर्मा ,संजय पिपरोनिया ,मनोज अग्रवाल कोलापूरी सचिन अरोड़ा, पप्पू, मानप्रकाश शर्मा ,अजय शर्मा लाला, अजय सैनी, हरिशंकर गोला,राहुल शर्मा, अभिषेक शर्मा अमित शर्मा, पार्षद एडवोकेट मनोज शर्मा शर्मा पंकज शर्मा महेंद्र दत्त शर्मा सहित अनेक सेवाभावी जन उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना महारानी के चरणों में शीश नवाकर नववर्ष के मंगल, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।








