भूमि विकास बैंक चुनाव में भाजपा का परचम, दो चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित

 

 

 

मथुरा।भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर के जिलाध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव के नेतृत्व में ब्लॉकों पर आयोजित हुए भूमि विकास बैंक (LDB) चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की। वही मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया मथुरा भूमि विकास बैंक से राजवीर सिंह चौधरी तथा गोवर्धन भूमि विकास बैंक से विजय सिंह को निर्विरोध चेयरमैन चुना गया, जिससे संगठन में उत्साह का माहौल देखा गया।

वहीं जिलामहानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू

ने बताया भूमि विकास बैंक चुनाव में मथुरा एवं गोवर्धन से भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। यह जीत किसानों के हित में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है।वहीं महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया भूमि विकास बैंक चुनाव में मथुरा एवं गोवर्धन से भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन यह सिद्ध करता है कि किसान, सहकारिता से जुड़े सदस्य और आम जनमानस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव किसानों, सहकारिता संस्थाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य किया है।चुनाव परिणामों की घोषणा के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह, गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष पन्ना लाल गौतम, पूर्व चेयरमैन गोविंद सिंह भवनपुरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी, गंभीर गुर्जर, जिला मंत्री कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी, कमला प्रसाद शर्मा, चंद्रपाल कुंतल, जगदीश कुंतल, मोहनलाल शर्मा, ललित गौतम, पार्षद अंकुर गुर्जर, मनोज सौनोठ, परशुराम सिंह, सतेंद्र चौधरी, प्रणय शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]