
वृंदावन में VN NEWS18 के कार्य कार्यालय का शुभारंभ, संत समाज व पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति
वृंदावन (मथुरा)।गोरा नगर कॉलोनी स्थित राधा निवास में VN NEWS18 के कार्य कार्यालय का उद्घाटन समारोह सोमवार को भव्य, आध्यात्मिक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संत समाज, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकारगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समारोह की अध्यक्षता डॉ. महामंडलेश्वर सत्यानंद सरस्वती महाराज ने की। उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। मीडिया समाज का दर्पण होने के साथ-साथ जनहित का प्रहरी भी है, जिसे बिना भय और पक्षपात के कार्य करना चाहिए।
VN NEWS18 के चीफ एडिटर कपिल वर्मा ने कहा कि यह कार्य कार्यालय जनहितकारी एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाएगा। संस्थान आमजन की समस्याओं, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मोर कोठी आश्रम के महंत के कृपापात्र हरिओम दास त्यागी एवं गंगा गौशाला के संचालक रामकिंकर दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। संत समाज की सहभागिता से समारोह आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद मिशन के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन दीक्षित ने VN NEWS18 के कार्य कार्यालय के उद्घाटन को पत्रकार हितों की दिशा में एक सकारात्मक एवं सराहनीय पहल बताया।
पुलिस प्रशासन की ओर से मथुरा गेट चौकी इंचार्ज सहित अन्य अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं मीडिया प्रतिनिधि भी इस अवसर के साक्षी बने।








