पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा महानगर ने मनाया समर्पण दिवस

 

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी जिला महानगर मथुरा द्वारा डैंपियर नगर स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।

इसके उपरांत विकास बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर ‘समर्पण दिवस’ के अवसर पर एक विस्तृत गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रमुख वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद भारतीय चिंतन की आत्मा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियाँ और कार्यक्रम अंत्योदय की भावना से प्रेरित हैं, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का आह्वान किया।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि पंडित जी का जीवन सादगी सिद्धांत और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नगर विकास की योजनाओं में भी अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखकर कार्य किया जा रहा है, ताकि शहर का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो।

पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को वैचारिक दिशा दी। उनका विचार था कि विकास केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा उन्हीं आदर्शों पर चलकर राष्ट्र को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि पंडित जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनानी है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि हमें वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जी का चिंतन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की मूल भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके विचारों का अध्ययन कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। संचालन नितिन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर विनीत शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी चंद्रपाल कुंतल अंकुर अग्रवाल संजय शर्मा हरिओम शर्मा एड.हेमंत अग्रवाल पवन हिंडोल विजय शर्मा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा सुरेंद्र प्रधान पार्षद ललित अग्रवाल राजेश पिंटू नितिन चतुर्वेदी ललित गौतम नितिन कौशिक लोकेश निषाद सुनील तरकर अजय राजावत प्रमोद बंसल अभिषेक चतुर्वेदी राजेश पिंटू टीटू राघव बादल शर्मा गौरी शंकर खंडेलवाल कृष्ण मोहन शर्मा दीपक गोला आदि मौजूद थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]