बल्देव में दिनदहाड़े किसान परिवार से बदमाशों ने 5.50 लाख रुपए और सोने के गहने लूट

 

बल्देव। कैलाश रोड स्थित बरौली अड्डा पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना की अंजाम दिया। लगुन सगाई के कार्यक्रम में आए लड़़की के पिता से लाखों रुपए और सोने चांदी के आभूषण से भरे बैग को लूट कर ले गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित परिवार ने बोलेरो से बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन कुछ ही समय में वह आखों से ओझल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे आगरा के कागरौल थाना क्षेत्र के गहरा खुर्द गांव निवासी किसान हाकिम सिंह परिवार के परिवार के साथ बोलेरो से लड़की का टीका लेकर लड़का पक्ष के यहां लगुन सगाई के कार्यक्रम में जा रहे थे। वह अतरौनी गांव निवासी लेखराज सिंह के यहां सगाई लेकर जा रहे थे।

तभी रास्ते में कैलाश रोड निवासी बरौली अड़्डा पर हाकिम सिंह उतरे और फल वाले की दुकान से एक टोकरी फल की लेने लगे। तभी उनके हाथ में लगा बैग लूट कर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए। हाकिम सिंह और उनके साथ बोलेरो गाड़ी में सवार छह लोगों ने बदमाशों की सफेद अपाचे का पीछा करने का प्रयास किया। कुछ ही दूर पर बदमाश आखों से ओझल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची मामले की जांच पड़ताल में लगी है।

पीड़ित किसान एवं लड़की के पिता हाकिम सिंह ने बताया कि वह अरतौनी निवासी लेखराज सिंह के यहां सगाई लेकर जा रहे थे। बदमाश जो बैग लूट कर ले गए हैं। उसमें साढे पांच लाख रुपए, एक सोने की चेन, अंगूठी और एक जोड़ी चांदी के पाजेब रखे थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण श्रीश् चंद्र, और सीओ महावन नीलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]