
नवजात को यमुना में बहाया, वृंदावन पुलिस ने बचाया
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चामुंडा घाट स्थित यमुना नदी में गुरूवार बह रहे लोहे की परात में लावारिस नवजात के रोने की आवाज सुन लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसकी चर्चा शहर में जोरो पर है।
कोतवाली वृंदावन की चौकी अद्दा क्षेत्र स्थित चामुण्डा घाट यमुना नदी में गुरूवार सुबह एक नवजात शिशु बहने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अद्धा मनोज कुमार शर्मा टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नवजात को यमुना नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। शिशु को किसी ने सफेद कपड़े में लिपटा एक तस्ले में रखा हुआ था। वह बिलख रहा था। पुलिस नवजात को जिला अस्पताल लेकर आई और चाइल्डलाइन को सूचना दी। इस पर चाइल्डलाइन की टीम जिला अस्पताल पहुंच गई। नवजात को नदी में किसने फेंका, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। ईश्वर का शुक्र रहा कि यमुना की लहरों से तस्ला पलटा नहीं। अन्यथा मासूम की जान भी जा सकती थी।