
अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा अहिल्याबाई होल्कर जी 296 जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित
मथुरा (प्रवीण मिश्रा)अखिल भारतीय समता फाउंडेशन मथुरा के द्वारा कृष्णा नगर बिजली घर पर 210 वे दिन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकाली न धरना प्रदर्शन स्थल पर महान समाज सुधारक पराधीन भारत में नारी सशक्तिकरण की मिसाल मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जी की 296 जयंती पर एक पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया ।
पुष्पांजलि सभा में सर्वप्रथम क्षेत्र पंचायत सदस्य रामबाबू वर्मा ,हरिओम प्रधान किसान नेता धनीराम जी ने संयुक्त रूप से मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन की प्रमुख प्रेरक घटनाओं पर प्रकाश डाला और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की मुख्य रुप से पधारे समाजसेवी प्रमोद विद्यार्थी जी एवं उपाध्यक्ष चित्रसेन मौर्या जी ने मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर को नारी जाति का स्वाभिमान बताकर पराधीन भारत में कुर्तियों आडंबर अशिक्षा भेदभाव जातिवाद के खिलाफ चलाए गए तमाम आंदोलनों को याद करते हुए उन्हें नमन किया ।अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने वर्तमान समय में नारी सशक्तिकरण के लिए मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी के बताए मार्ग का अनुसरण करना होगा जिसके बल पर पराधीन भारत में उन्होंने धार्मिक सामाजिक सीमाओं को तोड़कर शासक बन महिलाओं को सत्ता की मुख्यधारा से जोड़ना संपूर्ण भारत नारी जगत उनका कृतज्ञ रहेगा। 210 वे दिन आयोजित पुष्पांजलि सभा में बृजलाल कामरेड राम बाबू वर्मा , हरिओम प्रधान , चित्रसेन मौर्य प्रोफेसर नरेश कुमार किसान नेता धनीराम पूर्व बीडीसी सुमेर सिंह कुलदीप कुमार गिरीश कुमार वृंदावन विनोद बघेल भारत चंदेल संदेश कुमार लक्ष्मण सिंह बौद्ध राजू माहौर ठाकुर गंगाराम बेरोजगारों राहगीरो को भोजन भी वितरित किया।