
सत्ताधारी दल से सर्तक रहे जनता : पूर्व विधायक प्रदीप माथुर
कांग्रेस की मजबूती के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे नवागत जिलाध्यक्ष एवं नगराध्यक्ष
मथुरा। कांग्रेस पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष ने दावा किया कि जनपद में कांग्रेसी की मजबूती को योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। शुक्रवार कांग्रेस पार्टी ने नवागत जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का स्वागत समारोह के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश पाठक ने चार ठगों का उदाहरण देकर भाजपा पर निशाना साधा। वहीं विधान मंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने सत्ताधारी दल से जनता सर्तक रहने का आव्हान किया।
गौरतलब हो कि मथुरा कांग्रेस हाईकमान द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भगवान सिंह वर्मा को जिलाध्यक्ष तथा मदन मोहन शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार मथुरा वृंदावन रोड स्थित एक होटल में जिला अध्यक्ष वह महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य प्रमुख उद्योगपति महेश पाठक पूर्व विधायक प्रदीप माथुर वरिष्ठ नेता यानी रमन आचार्य गिरधारी लाल पाठक सोहन सिंह सिसोदिया सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में एआईसीसी सदस्य महेश पाठक ने कहा कि लगभग 60 वर्ष के शासन में कांग्रेस में स्वतंत्रता के बाद देश में उपलब्धियां हासिल की, देश की जनता जानती है आज कुछ नया बनाने की जगह जो कांग्रेस ने बनाया था उसको धीरे-धीरे बेचा जा रहा है, देश की जनता आज कांग्रेस सरकारों और वर्तमान सरकार के काम जो किए उन्हें जान चुकी है। भाजपा में चार ऐसे ठग है जिन्होंने जनता को सिर्फ ठगा ही है।
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा देश और प्रदेश में महंगाई चरम पर है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है इससे सिद्ध हो गया है देश की सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरी उतरने में असफल रही।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा और महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके प्रति हम प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं और भरोसा दिलाते हैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के साथ मिलकर कांग्रेस को जन जन तक पहुंचाएंगे उन्होंने कहा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने को अध्यक्ष समझे, उन्होंने बताया जनता की मूलभूत समस्याओं के लिए कांग्रेस निरंतर जनता के साथ मिलकर संघर्ष करेगी।
इस दौरान कांग्रेसियों में प्रमुख रूप से यामिनी रमण आचार्य, नूतन बिहारी पारीख अध्यक्ष वृंदावन नगर कांग्रेस कमेटी, विनेश सनवाल वाल्मीकि प्रदेश सचिव उ प्र कांग्रेस, मुकेश धनगर प्रदेश सचिव, ठा सोहन सिंह सिसौदिया पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस मथुरा, आबिद हुसैन पूर्व अध्यक्ष मथुरा, गिरधारी पाठक, पं महेद्र प्रताप गौतम,भोला यादव, मोहन सिंह, पं तपेश गौतम, यतेद्र मुकददम, प्रवीण ठाकुर, शिशुपाल चौधरी, चौधरी मोहन सिंह, राजकुमार तिवारी, डा देवेद्र यादव, डा दीपक अग्रवाल आर्य , प्रकाश शर्मा, मौ तौफिक कुरैशी, शाहिद अहमद, नवीन नागर, बंशी शर्मा , कासान रिजवी मौजूद रहे।