होली गेट- गांधी पार्क पर लहरायेगा 50 फीट ऊॅंचा तिरंगा

 

 

 विधायक पूरन प्रकाश पर लगे कब्जे का आरोप

 

—————
राष्ट्रीय अस्मिता देश की आन-बान -शान तिरंगा अब दिल्ली के कनाट प्लेस की तर्ज पर शहर के हृदय स्थल होली गेट और वृन्दावन के गांधी पार्क में लगाया जायेगा। ये प्रस्ताव आज नगर निगम की बौर्ड बैठक में सर्व स मति से पारित हो गया है। नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार करीब 50 फीट ऊॅचाई के पोल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए निगम ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।—————

राष्ट्रीय अस्मिता देश की आन-बान -शान तिरंगा अब दिल्ली के कनाट प्लेस की तर्ज पर शहर के हृदय स्थल होली गेट और वृन्दावन के गांधी पार्क में लगाया जायेगा। ये प्रस्ताव आज नगर निगम की बौर्ड बैठक में सर्व स मति से पारित हो गया है। नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार करीब 50 फीट ऊॅचाई के पोल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए निगम ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

 

मथुरा। नगर निगम भू माफिया को अपनी जमीन पर किसी तरह का कब्जा नही करने देगा। विवादित जमीनों को भी शीघ्र न्याय प्रक्रिया से निस्तारण करा कब्जे में लिया जायेगा। एक पार्षद ने विधायक पूरन प्रकाश पर आम सड़क पर अपने घर के आगे अवैध कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है।

नगर निगम की बौर्ड बैठक बुधवार को एक स्थानीय होटल में आहुत की गई। बौर्ड में रखे गये प्रस्तावों में एक को छोड़ लगभग 13 प्रस्ताव पारित करा लिये गये। पारित प्रस्तावों में प्राथमिक विद्यालय बाद विकास खण्ड मथुरा के नवीन भवन का निर्माण, डांगोली खादर की भूमि को कु भ मेला क्षेत्र के रूप में आरक्षित करने की कार्यवाही, चि़त्रकूट, अयोध्या की तर्ज पर मथुरा-वृन्दावन में भजन संध्या स्थल की स्थापना हेतु 3000 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित, वृन्दावन में सौ शय्या अस्पताल के सामने पीपीपी मॉडल पर फूड कोर्ट बनाया जायेगा, त बाकू विक्रेताओं को पंजीकरण व शुल्क देना होगा, जल निकासी हेतु नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, चन्द्रपुरी सीवेज स्टेशन से निकासी हेतु 1.5 लाख प्रति माह खर्च होगें जो मई 2021 तक दिये जायेंगे। वृन्दावन स्थित पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर वृक्षारोपण होगा इत्यादि इसके अलावा सभासदों द्वारा अपने-अपने वार्डों की समस्याएं उठाई, वार्ड 18 की सभासद नजरा मलिक ने मनोहरपुरा टंकी की सफाई व पूरा पानी भरने की मांग की।

पार्षद मूलचंद गर्ग ने भतूेश्वर पर पानी भरने की समस्या हल होने पर नगर आयुक्त का धन्यवाद किया। पार्षद उमेश भारद्धाज ने नगर निगम के वकीलों को मिलने वाली धनराशि में बडा अंतर बताया कि कुछ वकीलों को 30 हजार की धनराशि मिल रही है कुछ को कम इस बात कर संज्ञान लेते हुए तुरन्त अन्य चार वकीलों का मानदेय बढाने की स्वीकृति दी गई। पार्षद मनोज सक्सैना ने प्रश्न किया कि जब डीग गेट पर जमीन पर कब्जा करने वाले की बजाय वहां किराये पर चल रहे बैंक को नोटिस क्यों दिया गया तो इसका जबाव कोई नही दे पाया, वार्ड 56 की सभासद ने सफाई कर्मचारियों द्वारा असहयोग करने की बात कही। साथ ही जूम मीटिंग न होने का हवाला दिया। वार्ड 51 के सभासद विष्णू चौधरी व सदर के सभासद अशुंल यादव ने बाढपुरा पर जमीन कब्जाने व वाउण्ड्रीवॉल बनाने की बात को सदन में उठाया। सभासद तिलकवीर सिंह ने कृष्णा नगर क्षेत्र में दुकानदारों व विधायक पूरन प्रकाश द्वारा सड़क पर कब्जा करने की बात की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]