
गुरू सनातन गोस्वामी की स्मृति मे निकली मुडिया शोभायात्रा
मुडिया शोभायात्रा में सिर मुंडाये संतो ने वाद्य यंत्रो पर हरिनाम संकीर्तन के साथ लगाई मानसी गंगा परिक्रमा
संत व भक्तो की सीमित संख्या पर रहा पुलिस का पहरा,
लगभग 465 वर्षो से हो रहा है परंपरा का निर्वाहन
मथुरा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गोवर्धन के प्रसिद्ध मुड़िया मेला को प्रशासन ने निरस्त कर दिया। मुड़िया की परंपरा न टूटे इसके लिए प्रशासन ने संतों को शोभायात्रा निकालने की सशर्त अनुमति दी। शनिवार को मुड़िया संतों ने ढोल-ढप, झांझ-मजीरे की धुन पर शोभायात्रा निकाल कर 465 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। वाद्य यंत्रों की धुन पर मुड़िया संतों ने श्रीपाद सनातन गोस्वामी के डोले के साथ नगर में भ्रमण किया। पुष्पवर्षा के साथ जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गिरिराज नगरी में मुडिया संतो की शोभायात्रा तो धूमधाम से निकली मगर मेले की रौनक श्रद्धालुओ की भीड नदारद रही।।
गोवर्धन में गुरू शिष्य परंपरा का पर्व गुरू पूर्णिमा गुरू पूजन कर सीमित रूप में मनाया गया। पुलिस प्रशासन की भारी वंदिशो के बीच मुडिया संतो ने गुरू सनातन गोस्वामी की स्मृति में मुडिया शोभायात्रा निकाली। कस्वा के चकलेश्वर स्थित श्री राधा श्याम सुन्दर मंदिर से महंत रामकृष्ण दास की अगुवाई में मुडिया शोभायात्रा का शुभारंभ सुवह 10ः30 बजे हुआ। मंदिर में सांकेतिक गुरू पूजन उपरांत शुरू हुयी शोभायात्रा में सिर मुंडाये मुडिया संत ढोल ढप, मृदंग, झांझ, मंजीरो की सुर ताल पर हरिनाम संकीर्तन करते हुये गोवर्धन की सडको से निकले तो देखने के लिये इस बार भी केवल घरों के दरवाजों पर स्थानीय नागरिक ही खड़े दिखे। मुडिया संत चकलेश्वर स्थित पूज्य सनातन गोस्वामी पाद की भजन कुटीर पर पहुंचे तथा नमन किया। तदोपरांत हरदेव जी पर नमन करते हुये कस्बा में मानसी गंगा परिक्रमा की। शोभायात्रा का कुछ स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। दूसरी मुडिया शोभायात्रा चकलेश्वर स्थित महाप्रभुजी मंदिर से महंत गोपालदास की अगुवाई मे शाम 6 बजे निकाली गयी। इस अवसर मुडिया संतो के आलावा भाजपा नेता सियाराम शर्मा, हरिओम शर्मा , व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष गणेश पहलवान, ठा. फतेह सिंह जसावत , सभासद शेखर मुखिया, सी ओ गोवर्धन रविकांत पाराशर , मास्टर चैतन्य कृष्ण शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, राजेश शिवहरे, सहित सीमित संख्या मे मुडिया संत व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शोभायात्रा के साथ पुलिस बल की पर्याप्त सुरक्षात्मक पहरा रहा।