
असम भाजपा के राज्यसभा सांसद ने चातुर्मास व्रत में आहुति देकर अधोक्षजानंद से लिया आशीर्वाद
जतीपुरा परिक्रमा मार्ग शंकराचार्य आश्रम में राष्ट्र की शांति एवं सुख-समृद्धि के चातुर्मास व्रत का आयोजन
मथुरा। असम से भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा व पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सलाहाकार समिति के सदस्य कामाख्या प्रसाद तासा ने सपरिवार गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज से चातुर्मास व्रत का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पर उन्होंने श्रीआद्य शंकराचार्य की चरणपादुका का पूजन किया और इसके बाद पुरी पीठ के ब्राह्मलीन शंकराचार्य स्वामी श्रीनिरंजनदेवतीर्थ के चित्रपट पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात वर्तमान शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थजी महाराज का पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महाराज जी ने बताया कि चातुर्मास यज्ञ में वैदिक विधान से आहुतियां दी जा रही हैं। ध्यान और साधना के लिए महत्वपूर्ण है। चातुर्मास व्रत में राष्ट्र की सुख-शांति व समृद्धि का संकल्प लिया गया है। संपूर्ण विश्व से कोरोना जैसी बीमारी के खात्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है। यज्ञ में बंगाल, भूटान से आये भक्तों ने भी गुरु पूजन में भाग लिया।