गोवर्धन महिला थानाध्यक्ष ने कराया पति-पत्नी में समझौता, छह महीने से चल रहा था विवाद

 

 

मथुरा। गोवर्धन महिला थानाध्यक्षा हेमलता सिंह ने बुधवार को छह महीने चल रहे पति-पत्नी के विवाद को सुलझा कर उनके परिवार को खुशी प्रदान की है।

गौरतलब हो कि श्रीमती गीता पत्नी दुर्योधन पुत्री महावीर सिंह निवासी नगरेला मौहल्ला अड़ींग थाना गोवर्धन में रहने वाली की अपने पति दुर्योधन से शादी 2018 में हुई थी, उनके बीच छह महीने से विवाद चल रहा था, कई बार महिला थाने में शिकायत के बाद भी महिला गीता को न्याय नहीं मिला। विदित रहे कि हाल ही में गोवर्धन महिला थानाध्यक्ष बनी हेमलता सिंह ने जब से पदभार संभाला है तभी से दम्पत्तियों के कई मामलों का निस्तारण किया है। आज बुधवार को भी उन्होंने गीता और दुर्योधन के बीच समझौता कराया है। महिला थानाध्यक्षा का कहना है कि दोनों की बातें हमने सुनीं उसके बाद दोनों को समझा तो उन्होंने अपनी-अपनी गलती मान ली और आगे भविष्य में झगड़ा न करने का भी आश्वासन दिया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]