महिला थानाध्यक्ष ने कराएं तीन समझौते, दम्पत्ति जीवन में भरी खुशी

 

 

चार महीने से चल रहे पति-पत्नी विवाद को कराया समाप्त

 

मथुरा। चार महीने से विवाद चल रहा था पति पत्नी में इसका आज महिला थानाध्यक्ष हेमलता सिंह ने पटाक्षेप करते हुए उनके दम्पति जीवन में खुशी भर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने तीन मामलों में पति-पत्नी के समझौते कराएं है।

तीनों परिवार के सदस्यों ने थानाध्यक्षा हेमलता की बहुत ही प्रशंसा कर धन्यबाद दिया।

गौरतलब हो कि महिला थानाध्यक्ष ने 21 जुलाई से थाने का चार्ज संभाला है तब लेकर अब तक रोजाना घरेलू विवादों का निस्तारण करती चली आ रही है। यह सिलसिला शुक्रवार भी जारी रहा है। चार महीने से पति पत्नी में विवाद चल रहा था जिसका महिला थानाध्यक्ष हेमलता सिंह ने पटाक्षेप कराते हुए उनके जीवन में खुशी भरने का कार्य किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को श्रीमती पिंकी पुत्री खजान सिंह निवासी प्रीति बिहार कॉलौनी थाना जमुनापार का उसके पति जितेन्द्र कुमार पुत्र लेखराज निवासी नवादा से विवाद चल रहा था जिनके बीच समझौता कराया गया है वहीं खुशबू पुत्री हरी सिंह निवासी गोकुल बिहार कॉलौनी का भी उसके पति के साथ समझौता कराया गया है तथा कैलाशी पत्नी शैलेन्द्र के बीच में भी समझौता कराया गया है। आज तीन समझौते कराए गए है। हमारा उद्देश्य से है कि अगर आपसी रजा से दोनों के बीच अगर सुलह हो जाती है तो दो परिवार के रिश्ते टूटने से बच जाते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]