
प्रियंका को लाना है , भाजपा को भगाना है…
–कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर कोसीकलां के लोगों को किया जागरूक
मथुरा। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर सोमवार को कस्बा कोसीकलां में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलित विरोधी, किसान विरोधी, हत्या, लूट आदि के विरोध में पैदल मार्च निकालकर मोदी-योगी से गद्दी छोड़ने की मांग की। मार्च में कार्यकर्ता प्रियंका तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, भ्रष्टाचारी सरकार को भगाना है कांग्रेस को लाना है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। युवाओं के हाथ भी कांग्रेस पार्टी का झंडा थामे हुए थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सचिव चौधरी योगेश तालान, जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने देश व प्रदेश को अडानी-अंबानी के हाथों बेचने का कार्य किया है। यदि ऐसा ही रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हमें इनकी गुलामी को मजबूर होना पड़ेगा। आने वाली पीढ़ी के लिए अब हमें मिलकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शुरू से ही दलित, मजदूर व किसानों का शोषण किया है। भाजपा ने वोट की खातिर युवाओं को ठगा, इस शासन में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। सरकार का कोई नुमाइंदा सुनने वाला ही नहीं है। आने वाले 2022 के चुनाव में जनता ऐसी सरकार को सबक सिखाएगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष ठाकुर राधाचरण उर्फ बेनामी प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार शर्मा, महेंद्र गुर्जर, दीपक चौधरी खिटाविटा वाले, यज्ञदत्त शर्मा, श्याम बिहारी पालीवाल आदि ने व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में जमील रौनक, बलराम पांचाल, महेश महावर, सोहन लाल, पवन ठाकुर, त्यागी जी, भगत सिंह जाटव, मधु श्रीवास्तव, कांति, राहुल अरोड़ा, आशुतोष जेटली, चौधरी चकलेश्वर प्रसाद सिंह, प्रसाद गर्ग, मदन मुंशी, राहुल अरोड़ा, आशुतोष जेटली, चौधरी चकलेश्वर प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।