अलतमुल निज़ाम दूसरी बार बने भाजपा ब्रजक्षेत्र उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष

 

मथुरा जनपद के भारतीय जनता पार्टी के जुझारू व युवा भाजपा नेता इंजी० अलतमुल निज़ाम को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रजक्षेत्र उत्तर प्रदेश का पुनः उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री निज़ाम भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम समाज से सबसे पुराने कार्यकर्ता श्री मुहम्मद निज़ाम एडवोकेट के पुत्र है। श्री मुहम्मद निज़ाम ने वर्ष 1983 में विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता के रूप में कार्य करना शुरू किया। उसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नगर अध्यक्ष , व संघ के अनुयायी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच में भी जिला संयोजक रहे। श्री मुहम्मद निज़ाम 37 वर्ष पुराने भाजपा कार्यकर्ता है व विभिन्न पदों पर रहकर संगठन में कार्य कर चुके है। इंजी० अलतमुल निज़ाम निज़ाम भी ABVP के पूर्व कार्यकर्ता है व संघ के अनुषांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक भी रहे है, पूर्व में दो बार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें पुनः ब्रजक्षेत्र उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मथुरा सांसद हेमा मालिनी, महापौर मुकेश आर्यबन्धु, क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री विनोद चौधरी, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम लोधी, भाजपा नेता संजय गोविल, ओमप्रकाश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि जनार्धन शर्मा, चेतन स्वरूप, राजेश चौधरी , श्याम शर्मा,आदि लोगो ने बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]