ऊर्जा मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

मथुरा। पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, मथुरा में मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पं श्री कांत शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बहनों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षा सूत्र भी बांधे। वही उर्जा मंत्री ने कहा आज मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों से महिलाओं को उनका हक मिल रहा है। नौकरियों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को मौका मिला है। वे समाज के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही हैं।

 

इस बार के ओलंपिक खेलों में भी नारी शक्ति ने देश का गौरव बढ़ाया है। 7 में से 3 पदक हमारी महिला खिलाड़ियों ने ही जीते हैं और कई स्पर्धाओं में अपना लोहा मनवाया। आज देश और प्रदेश सरकारें उन्हें सम्मानित कर रही हैं।

PM श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को ही घर की चाबी दी है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास हो या उज्ज्वला योजना का कनेक्शन, कोविड की आपदा में महिलाओं के जनधन खातों में सहयोग राशि भेजी गई। ,

आज सेना में भी महिलाएं कमीशंड ऑफिसर के रूप में तैनाती पा रही हैं। NDA की परीक्षा में भी अब वे प्रतिभागी होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सैनिक स्कूलों के दरवाजे भी हमारी बेटियों के लिए खोले हैं।

भाजपा सरकार में पंचायत से पार्लियामेंट तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट विस्तार में 7 नई महिला मंत्री बनाई गई हैं। मोदी सरकार में कुल 11 महिला मंत्री हैं, यह अब तक का सर्वाधिक है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]