
जिला महिला मोर्चा ने किया कोरोना वरियर्स महिलाओं का सम्मान समारोह
मथुरा। ( रजत शर्मा) जनपद के भाजपाकार्यालय पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा की अगुवाई में समस्त महिला मोर्चे के द्वारा 100 से अधिक समाज को समर्पित कोरोना योद्धा महिलाओं को सम्मानित कर देश के नायक श्री मोदी जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रास्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रभारी व पूर्व कृषि मंत्री माननीय श्री राधा मोहन सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत ही नही विश्व की एक मातृ पार्टी है। जहां महिलाओं को ससम्मान बराबरी का दर्जा दिया जाता व राष्ट्र के नायक जी का चिन्तन सदैव यही रहता है कि भारतीय मातृशक्ति सदैव हर क्षेत्र में अग्रणी भमिका निभाये उनका मानना है कि यत्र नारी पूज्यंते तत्र रमन्ते देवता भी हर तरह से मात्र शक्ति की सुरक्षा हमारा प्रथम धेय रहेगा यह सीता और गीता की भूमि है जहां सीता के सतीत्व व गीता के ज्ञान की कसमें हम आज भी खाते है व मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री आदरणीय बड़ी बहन श्री मति नूतन शर्मा जी ने महिला मोर्चा के मार्ग दर्शन करते हुए समिक्ष्या बैठक को प्रारम्भ किया सभी वाहनों से अपने अपने पदों की जिम्मेदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित कर सभी जिले के 18 मंडलो की समीक्षा कर लक्ष्य 2022 में पुनः प्रदेश में योगी सरकार बनाने हेतु कार्य करने पर बल दिया व ब्रजक्षेत्र कार्यालय प्रभारी वहन श्री मति सुनीता सारस्वत जी ब्रजक्षेत्र की बड़ती जिम्मेदारियों में जिले की बहनों की क्या अहम भूमिका होनी चाहिये के साथ हम सभी की मार्ग दर्शिका लोहस्तम्भ जिला अध्यक्ष मथुरा वहन श्री मति मधु शर्मा जी ने अपने ही अंदाज में सभी वहनों से कार्य के प्रति सजग रहने को लेकर कहा कर्मणा जायते जन्तु कर्मनेव विलियेते सुखं दुःखं भयं क्षेमं कर्मण विभाद पत्तये अर्थातः सभी मातृशक्ति को कार्य करने में पीछे नही रहना चाहिए कर्म ही पूजा है व महिला मोर्चा अध्यक्ष मथुरा श्री मति मुदिता शर्मा जी सभी अतिथियों का अभिबादन कर जिले व मण्डलों की बहनों का परिचय कराकर सभी से एक सूत्र में एक दिशा में व एक लक्ष्य पार्टी के हितो को निज हितों से ऊपर रखने का आवाहन करते हुऐ संघे शक्ति कलयुगे के आधार पर कार्यकरने को कहा उन्होंने कहा कि पार्टी यहाँ वंश बाद पर नही बल्कि कार्य क्षमता पर चलती है हमे जल्द समझ लेना चाहिए कौन वहन आज पदाधिकारी है और किसने आज ही सदस्यता ली है ओर पार्टियों में वंशबाद हाबी है। भारतीय जनता पार्टी में एक सदस्य को कब पद मिलेगा ऐसे बुआ भतीजा या माँ बेटा बैठ कर नही अपितु उसके कार्य का विश्लेषण नियुक्त करता है। भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद बन्दे मातरम कहकर अध्यक्षीय भाषण को विराम दिया आज के इस अवसर पर महामंत्री नीलम, प्रियंका जिला उपाध्यक्ष ममता, ज्योति, वर्षा, डॉ चारू जैन, जिला मंत्री अंजू सिंह रावत, पूजा चौधरी, निशा, अंजना, सपना, जमुना शर्मा उपाध्याय पूनम मंडलों की अध्यक्ष एवं महामंत्री और 100 से अधिक कोरोना वरियर्स बहनों का सम्मान जिला कार्यालय भाजपा पुष्पांजलि में उपवन में आयोजित किया गया।