
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए चंद मोहन दीक्षित
मथुरा।न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय ) के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा द्वारा चंद्र मोहन दीक्षित को जिला अध्यक्ष अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा ,राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी कन्हैयालाल वैष्णव और प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए मनोज कुमार शर्मा आगरा मंडल अध्यक्ष ने चंद्र मोहन दीक्षित (दैनिक परिधि समाचार ब्यूरो चीफ) को जिला अध्यक्ष मथुरा मनोनीत किया ।
चंद्र मोहन दीक्षित ने कहा कि जिले में किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होता है तो न्यू आदर्श श्रमजीवी संगठन आगरा मंडल टीम उसके साथ 24 घंटे हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेगी।
चंद्र मोहन दीक्षित ने कहा कि आज के समय पत्रकारों का उत्पीड़न, झूठे केसों में f.i.r. करा दी जाती है। कलम के सच्चे सिपाही को यह सारी परेशानियां झेलनी पड़ती है और दूसरों को न्याय दिलाने के चक्कर में पुलिस के द्वारा अपराधी तत्व लोगों के द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाया जाता है इसके लिए हमारा संगठन हमेशा उन लोगों की मदद के लिए तैयार रहता है।