वार्ड नंबर 56 गली पातीराम पीपल वाली धर्मशाला में वैक्सीनेशन कैम्प 20 को

मथुरा। :ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया 20 /सितंबर 2021 दिन सोमवार को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश वा अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में वार्ड नंबर 56 गली पातीराम पीपल वाली धर्मशाला में लगाया जायेगा | दूसरा मेगा वैक्सीनेशन कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पहली और दूसरी डोज लोगों को दी जाएगी लोगों से अपील की है जो भी लोग कैंप में वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आए वह अपने साथ आधार और मोबाइल के साथ घर से नाश्ता करके आए जब उनको कैंप में वैक्सीनेशन लगाई जाएगी | महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा महिलाओं को चाहिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं जिससे कोरोना से बचा जा सके कैंपों में महिला टीम भी सहभागिता करेगी | बैठक में कैम्प का संयोजक युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित उर्फ निकुंज सह संयोजक महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री को बनाया गया | बैठक में प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष रविंद्र बंसल, जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी ,महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, महिला आगरा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर यमुना शर्मा ,महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शालू अग्रवाल ,महानगर अध्यक्ष श्रीमती सरोज गोला, युवा महिला अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]