
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा द्वारा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के निर्देशन में आजादी का 75 वा अमृत मौसम मनाने के लिए बिरला मंदिर से गायत्री तपोभूमि तक कृष्णा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा के संयोजक मुनेश कुमार दीक्षित रहे। यात्रा के दौरान कृष्णा नगर मंडल के अध्यक्ष अनीश वर्मा ने कहा युवा कार्यकर्ता में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है एवं सभी कार्यकर्ता शहीद हुए वीरों की शहादत को याद लाने के लिए घर-घर जाकर उन वीरों की कहानी लोगों तक पहुंचाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली है देश की आजादी को 75 साल पूरे हो जाने के बाद आज प्रदेश भर निकाली गई हैं
इस अवसर पर यात्रा में मेघ श्याम सैनी, गोविंद शर्मा, नंदकिशोर सैनी, धनेश, विनोद पांडे, चंद्रकांत पांडे, तीर्थराज, सतीश चौधरी, सुरेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, बृज बिहारी यदुवंशी, दीपांशु, संस्कार अग्रवाल, सत्यम त्रिपाठी, अमर नाथ त्रिपाठी, अमन चौधरी, प्रमोद शर्मा, विक्की एवम अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे