केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ब्रज रज उत्सव-2021 में लगवाएगा ‘हुनर हाट’

 

हुनर हाट लगवाने को सांसद हेमामालिनी ने भी केंद्रीय मंत्री को भेजा पत्र

 

मथुरा। वृंदावन में आयोजित होने वाले ब्रज रज उत्सव-2021 में हस्त-शिल्पियों के कला-कौशल का नजारा भी देखने को मिलेगा। ऐसे ही हस्त-शिल्पियों की हुनर हाट लगवाने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप और मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्रांतिशेखर सिंह ने आग्रह किया है।

नई दिल्ली स्थित केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर हुई इस मुलाकात में परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज रज उत्सव को स्थानीय स्तर पर पूरी भव्यता प्रदान किए जाने का प्रयास है। आध्यात्मिकता के साथ साथ हस्तशिल्प को भी प्रोत्साहित किए जाने के लिए हुनर हाट लगवाए जाने की पहल महत्वपूर्ण है।इस विषय में सांसद हेमामालिनी ने भी अपना पत्र केंद्रीय मंत्री को भेजा है, जिसमें कहा गया कि ब्रज भगवान श्रीकृष्ण की जन्म एवं लीला स्थली होने के कारण पावन तीर्थ है। ब्रज को भगवान श्रीकृष्ण का नित्यवास स्थल माना जाता है। ब्रज के लीला स्थल एवं पर्य पर्यटकों के आस्था के केन्द्र हैं। लीलास्थलों के दर्शन करने एवं पर्वो ध् उत्सवों में भाग लेने लाखों की संख्या में यात्रियों का आगमन होता है। ब्रज क्षेत्र की पर्यटन महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए दिनॉक 10 नवम्बर से 24 नवम्बर, 2021 तक वृन्दावन में 15 दिवसीय ब्रज रज उत्सव-2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं हुनर हाट लगवाकर शिल्प कला का प्रदर्शन कराया जाना प्रस्तावित है। इस आयोजन से कलाकारों एवं शिल्पियों को अपनी कला के लिए बड़ा मंच प्राप्त होगा और उन्हें व्यवसाय वृद्धि के लिए एक बड़ा अवसर प्राप्त हो सकेगा। हुनर हाट में लगभग 200 शिल्पियों की भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने आग्रह किया है कि ब्रज रज उत्सव-2021 में 10 नवम्बर से 24 नवम्बर, 2021 तक विभिन्न शिल्पों के शिल्पियों की भागीदारी के लिए हुनर हाट लगवाये जाने के लिए यथोचित कार्रवाई के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करें। केंद्रीय मंत्री ने ब्रज रज उत्सव में हुनर हाट लगवाने की सहमति दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]