
प्रतिज्ञा यात्रा का हुआ मथुरा में समापन, कांग्रेस का एलान बनेगी हमारी सरकार
प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का बीड़ा उठाया है : हुड्डा
मथुरा। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का समापन सोमवार श्रीबांकेबिहारी की नगरी में हो गया। समापन से पूर्व सभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर आगामी चुनावों में जीत की प्रार्थना की। सहारनपुर से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का सोमवार वृंदावन पहुंची। यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री जफर अली नकवी एवं ओलंपिक विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने निगम चौराहा स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस नेता दीपेन्द्र हुड्डा ने सोमवार प्रतिज्ञा यात्रा मथुरा शहर में पहुंची यहां मथुरा शहर से लेकर वृंदावन में यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ है। कांग्रेस नेता दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष कांग्रेस ने तेज किया है और उसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। होलीगेट चौराहे पर प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा की संबोधित करते श्रीहुड्डा ने कहा कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है यूपी में कानून व्यवसथा नाम की कोई व्यवस्था नजर नहीं आती सभी वर्ग सरकार की नीतियों से पेरशान है ऐसे में पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का बीड़ा उठाया है जिसमें सभी के सहयोग की जरूरत है। देरशाम दरेसी रोड स्थित इस्लामियां इंटर कालेज में जनसभा हुई जिसमें बढ़चढ़कर कांग्रेसजन केन्द्र व प्रदेश सरकार पर बरसे। नकवी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में जंगलराज कायम है। इसे समाप्त करने के लिए कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने पार्टी हाईकमान द्वारा जारी की गई 8 प्रतिज्ञाएं का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, छात्राओं को स्मार्टफोन एवं स्कूटी किसानों का पूरा कर्जा माफ बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ, कोरोना की आर्थिक मार झेल रहे परिवारों को 25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विदित रहे कि स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, इंटरनेशनल बॉक्सर कांग्रेस के स्टार प्रचारक विजेंद्र सिंह, जफर अली नकवी, युवा प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह का स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
राष्ट्रीय प्रवक्ता कनकी पीठाधीश्वर संत प्रमोद कृष्णम्, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, जितेंद्र बघेल, तौकीर आलम, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, महेश पाठक, पूर्व विधायक गजराज सिंह, बंसी पहाड़िया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रतिमा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव योगेश तालान, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहनसिंह सिसोदिया, जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, नूतनबिहारी पारीक, आशुतोष भारद्वाज,रंगनाथ आचार्य, प्रमोद खंडेलवाल, संदीप अरोड़ा, पार्षद पवन यादव, ठाकुर किस्सो सिंह, शशिकांत सारस्वत, वीरेंद्र सिसोदिया, विजय रणवा, ब्रजेश शर्मा गली वाले, पीडी गौतम, शत्रुघ्न शर्मा आशीष चतुर्वेदी अनूप गौतमआदि मौजूद रहे।