घूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, मन्दिरो में हुआ अन्नकूट प्रसाद का आयोजन

 

कृष्ण की नगरी : घर-घर पूजे गए गिरिराज, इस्कॉन मंदिर में सूजी के हवले के बने गोवर्धन

 

मथुरा।जिले में शुक्रवार सायं गोवर्धन पूजा पर्व बडे ही हर्षोल्लास से मनाया गया। घर-ंघर में गिरि-ंगिर्राज गोवर्धन महाराज की गोबर से बनी आकृति को फूल, गुलाल, रंग आदि से सजाकर विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा पूजा अर्चना कर मनोती मांगी। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में आयोजित हुए अन्नकूट प्रसाद में हजारो श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण कर गोवर्धन महाराज का आर्शीबाद लियां। शुक्रवार की सांय गिरी-गिर्राज गोवर्धन महाराज की जय, पूंछरी के लौठा की जय आदि के जयकारों से समूचा नगर गुजायमान हो उठा। योगीराज के पर्व को मनाने के लिए उत्साहित दिखाई दिये भक्तों ने घर-ंउचयघर गोवर से बनी गिर्राज महाराज प्रतिमा को विभिन्न प्रकार के खुशवू दार फूलों, गुलाल, रंगों से सजाकर श्रद्धा भाव से मंत्रोच्चार द्वारा पूजा-ंअर्चना कर देश में शान्ति, सौहार्द और भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना की। दीपोत्सव के बाद गोवर्धन पूजा पर्व को लेकर कृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मंदिर, इस्कॉन मंदिर एवं ंकस्बे के राधामाधव, बालाजी, कालीमदिर, देव स्थान कुटा, लालदास मन्दिर, बिहारी जी आदि विभिन्न मन्दिरां में अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। द्वारकाधीश मंदिर में भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। यहां गोवर्धन पूजा में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सूजी के हलवे की विशाल गिर्राज महाराज की भव्य प्रतिमा बनाई गई। यहां पहुंचे देश-विदेश के भक्तों ने इस अनूठी प्रतिमा के दर्शन किए। मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारो श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। तदोपरान्त मन्दिरों में भव्य दीपदान किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर गिरि गिर्राज गोवर्धन महराज के जयकारो से गुंजायमान हो उठे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]