सीएम योगी ब्रजरज उत्सव का उद्घाटन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर करेंगे दर्शन

 

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 10 नवंबर, बुधवार को मथुरा आगमन का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री लगभग साढ़े तीन घंटे मथुरा में रहकर ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन करने के साथ साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी दर्शन करेंगे।

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 01ः20 बजे आगरा खेरिया एयरपोर्ट से पवनहंस हेलीपैड वृंदावन पहुंचेंगे। यहां से 01ः30 बजे टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर जाएंगे, जहां 02ः00 बजे तक संतगणों के साथ वार्ता और भोजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री टीएफसी से 02ः10 बजे ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां 3ः40 बजे तक ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन करते हुए हुनर हाट का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री यहीं एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 3ः55 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि आएंगे। यहां सीएम 4ः15 तक दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां से 4ः30 बजे वापस पवनहंस हेलीपैड वृंदावन पहुंचेंगे, जहां से उनका हेलीकाॅप्टर खेरिया एयरपोर्ट आगरा के लिए उड़ान भरेगा।

 

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, सीईओ नागेंद्र प्रताप और ओएसडी क्रांति शेखर सिंह समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]