वृंदावन में भक्ति की पराकाष्ठा है इसकी पवित्रता को बनाए रखना सभी का दायित्व हैं : मुख्यमंत्री

 

सरकार ब्रज के विकास के लिए कोई कोताही नहीं बरतेगी : योगी आदित्यनाथ

 

ब्रज के विकास के लिए 4.25 सौ करोड़ रुपये की योजनाएं आने वाले समय में धरातल पर देंगी दिखाई

 

श्रीकृष्ण ने अपनी लीला को रचा होगा। उस कला का सम्म्मान किया जाना चाहिए

 

श्रीकृष्ण की नगरी में पहुंचे सीएम योगी ने किया ब्रज रजोत्सव का शुभारंभ

 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचे सीएम योगी ने किया ठाकुरजी का श्रद्धा भाव से नमन

 

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से वृंदावन में कुंभ स्थल पर आयोजित ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि सरकार ब्रज के विकास के लिए कोई कोताही नहीं बरतेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तरफ से 4.25 सौ करोड़ रुपये की योजनाएं ब्रज के विकास के लिए भेजी गई हैं जो आने वाले समय में धरातल पर दिखाई देंगी। हुनर किसी जाति पंथ मजहब का मोहताज नहीं है वृंदावन में भक्ति की पराकाष्ठा है इसकी पवित्रता को बनाए रखना सभी का दायित्व हैं। इससे पूर्व उन्होंने साधु-संतों संग भोजन किया तथा उनका पटुका उढ़ाकर सम्मान किया। वृंदावन से सीधे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे जहां उन्होंने भागवत भवन में पहुंचकर पूजा अर्चना की।

मथुरा ब्रज की पावन धरती पर मथुरा आ ए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन स्थित सीएससी सेंटर में संतो के साथ प्रसाद ग्रहण करने के बाद आयोजित ब्रजराज महोत्सव के साथ हुनर हाट का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज वसुंधरा को नमन करते हुए कहा ब्रज की पावन धरती का जितना पुराना इतिहास है उसकी दुनिया में दूसरी कोई मिसाल नहीं है आप धन्य हैं जो आपको यहां जन्म लेने और सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मैं ऐसी पावन भूमि को बारंबार नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ब्रज के संपूर्ण विकास के साथ श्री कृष्ण के समय का स्वरूप बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, इसी के तहत कैबिनेट मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा निरंतर ब्रज के विकास और पुराने स्वरूप स्वरूप को बनाए रखने में निरंतर लगे हुए हैं इसी क्रम में आज ब्रजराज महोत्सव के साथ हुनर हाट का भव्य आयोजन किया गया है।

प्रदेश के मुखिया ने आगे कहा ब्रजरज महोत्सव आयोजन से जहां ब्रज की पूर्व संस्कृति और लोक कलाओं और उनसे जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहन का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा ब्रज के विकास को लेकर सरकार ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया था जिसके चलते तीर्थ विकास परिषद में 400 करोड़ की परिभाषा लक्ष्य रखते हुए ब्रज के विकास में चार चांद लगाए हैं और यह कार्य आगे भी निरंतर चलता रहेगा मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली पर्व के अवसर पर अयोध्या में आप में दीपोत्सव देखा होगा कि हमारे बीच कैसे जगमगाते हैं इसी तरह 19 नवंबर को काशी में भी देव दीपावली होगी उन्होंने कहा हमारी सरकार ने ब्रज के प्रमुख होली पर्व बरसाना की होली को राज कार्यक्रम का दर्जा प्रदान किया है। हुनर हाट के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा के हुनर हाट के कार्यक्रम ब्रज वासियों को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी को ब्रज रज उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए संबोधन समाप्त किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मेले का अवलोकन किया और मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थान पर जाकर पूजन अर्चन किया।

 

कार्यक्रम में मा0 केन्द्रीय मंत्री अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय मुख्तार अब्बास नकवी, मा0 मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, मा0 ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मा0 सांसद श्रीमती हेमा मालिनी, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक गोवर्धन ठा0 कारिन्दा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, महापौर डाॅ0 मुकेश आर्यबन्धु, काॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चै0 तेजवीर सिंह, रविकान्त गर्ग, उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 गौरव ग्रोवर, उपाध्यक्ष एमवीडीए नगेन्द्र प्रताप, जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, आदि मौजूद थे। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]