
परिक्रमार्थियों हेतु परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाये जाने हेतु महापौर एवं नगर आयुक्त ने किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण
मथुरा। शुक्रवार अक्षय नवमी के पर्व पर मथुरा-वृन्दावन में परिक्रमार्थियों द्वारा लगाये जाने वाली परिक्रमा को सुगम बनाये जाने के दृष्टिगत महापौर डा0 मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा गुरूवार शाम परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। अक्षय नवमी पर परिक्रमार्थियों को परिक्रमा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे, इस हेतु नगर आयुक्त द्वारा पूर्व में ही नगर निगम एवं जल निगम के सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। नगर आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा परिक्रमा मार्ग में करायी गयी सफाई, पैच मरम्मत का निरीक्षण महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा किया गया। महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा ग्राम अक्रूर से अहिल्यांगज खादर तक कच्ची परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा कच्ची परिक्रमा मार्ग में आवश्यकतानुसार मिट्टी डलवाने के साथ परिक्रमा मार्ग को समतल कराये जाने हेतु मुख्य अभियन्ता को निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा परिक्रमार्थियों के सुविधार्थ परिक्रमा मार्ग के दिशा सूचक लगाये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता सिविल को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परिक्रमार्थियों हेतु परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाये जाने हेतु समस्त व्यवस्थाएं (सफाई, प्रकाश, पैच मरम्मत, चूना छिडकाव) आज ही पूर्ण कर ली जाये। किसी भी परिक्रमार्थी को परिक्रमा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का समाना न करना पडे, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। निरीक्षण के दौरान वार्ड सं0 43 के पार्षद मेघश्याम सैनी, मुख्य अभियन्ता सिविल, महाप्रबंधक जल, अधिशासी अभियन्ता सिविल, सहायक अभियन्ता (वि/यां) समस्त सहायक अभियन्ता सिविल, समस्त सहायक अभियन्ता जल, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, अवर अभियन्ता सिविल, अवर अभियन्ता जल, एवं जल निगम मथुरा से सहायक अभियन्ता उपस्थित रहे।