
बसपा और सपा ने किए घोटाले, भाजपा ने युवाओं को दिए रोजगार : रघुराज सिंह
राज्यमंत्री ने साधु संतों संग किया भोजन
मथुरा। उत्तर प्रदेश के श्रम और सेवायोजना राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि बसपा और सपा की सरकार ने प्रदेश में घोटाला किया था, लेकिन भाजपा सरकार युवाओं रोजगार दे रही है। रघुराज सिंह मंगलवार को मथुरा के कस्बा मांट पहुंचे। यहां इसके बाद वह धार्मिक स्थल वंशीवट पहुंचे, जहां पर साधु-संतों के साथ भोजन किया।
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह मंगलवार कस्बा मांट पहुंचे जहां भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया तथा वंशीवट के महंत जयरामदास तथा अन्य साधु संतों संग भेजन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि देश और प्रदेश में मोदी और योगी की सरकार विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रही है। आज विश्व में देश का नाम गर्व के साथ ऊंचा हुआ है कहां की भाजपा का कार्यकर्ता सोने की तरह तपा है सोने की तरह खरा है। सपा और बसपा की सरकार में श्रम विभाग में घोटाला हुआ था, लेकिन भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। सरकार सभी धर्म की कन्याओं की शादी करा रही है। इतना ही नहीं श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड बनाकर लाभ दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में इस बार 350 से अधिक सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाएगी अन्य विपक्षी दल 30-40 सीटों में सिमट कर रह जाएंगे। किसानों की नाराजगी के संबंध में उन्होंने कहा कि किसान हमसे नाराज नहीं है। बल्कि कुछ लोग नाराज हैं मोदी सरकार ने किसानों के हित में बहुत काम किए हैं किसान खुशहाल है।