
कांग्रेस सदस्यता अभियान सभी ब्लॉकों में जारी
मथुरा। जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के द्वारा, आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मथुरा जनपद में कांग्रेस के सदस्य बनाने का अभियान जोर-शोर से चलाया गया, चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने आज ब्लाँक फरह, ब्लॉक बलदेव, ब्लॉक माँट ब्लॉक नौझील, ब्लॉक राया, ब्लाक मथुरा, ब्लॉक चौमुहा, ब्लॉक छाता, ब्लॉक नंदगाँम और गोवर्धन ब्लॉक में कैम्प लगाकर, फरह ब्लॉक अध्यक्ष साहब सिंह के साथ सदस्यता अभियान की शुरूआत की। ,चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि आज जनपद में इन ब्लॉकों पर 10,000 सदस्य जोड़े गए ,आने वाले दिनों में इसी प्रकार से सदस्यता अभियान चलाते हुए हम 26 दिसंबर तक 3,00,000 सदस्यों से ज्यादा काँग्रेस सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे।
इसके पश्चात बलदेव ब्लॉक में लोकेश शर्मा, मांट के अध्यक्ष सतीश शर्मा, नौहझील के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ज्ञान सिंह,राया ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मथुरा ब्लॉक अध्यक्ष राम भरोसी चौधरी, चौमुहा ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह, छाता ब्लॉक के अध्यक्ष विक्रम सिंह, नंदराम ब्लॉक अध्यक्ष डॉ प्रमोद शर्मा ,गोवर्धन ब्लॉक के अध्यक्ष चौधरी यदुवीर सिंह आदि के द्वारा इन 10 ब्लॉकों पर लगाऐ गये कैम्पों पर पहुंचकर सदस्यता अभियान का निरीक्षण किया। जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल अरोड़ा, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ,अनुसूचित जाति के अध्यक्ष कमल सागर ,अनिल रजक और ठाकुर प्रियपाल सिंह साथ रहे।.