
योगी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी मिशन मोदी : रामगोपाल काका
कान्हा की नगरी में घर-घर पहुंचेगा मिशन मोदीः राम गोपाल काका
– मिशन मोदी की इकाई ब्रज क्षेत्र में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गठित
मथुरा। मिशन मोदी पीएम अगेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राम गोपाल काका ने शनिवार ब्रज प्रांत में जिला स्तर पर एवं ब्लॉक स्तर पर इकाइयां गठन करना शुरू कर दिया है इस संगठन की 22 प्रदेशों में इकाइयां गठित हैं जो प्रधानमंत्री मोदी को पुनः पीएम बनाने और राष्ट्रवाद के कार्य में लगी हुई हैं।
मथुरा शहर के हीरा कॉटेज होटल में आयोजित मिशन मोदी अगेन पीएम के बृहद समारोह में मिशन मोदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका का मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका, डॉ कमल कौशिक प्रधानाचार्य प्रदेश महामंत्री शैक्षिक महासंघ एवं ब्रज क्षेत्र मंत्री भाजपा डॉ रजनीश त्यागी जी ने मां भारती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री काका ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा मोदी योगी सरकार की योजनाओं के दम पर 2022 में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार मे लाना है। यह वक्तव्य जिला मुख्यालय मथुरा पर आयोजित संगठन के जिला इकाई के गठन के समय पर कहा। उन्होंने कहा योगी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम रखा गया है। योगी जी के द्वारा मथुरा के विकास को चार चांद लगा दिए गए हैं उनके द्वारा बरसाना की होली और कृष्ण जन्माष्टमी को प्रमुखता से विश्व स्तर पर स्थापित किया गया है। तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए बजट पास कराए है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए काका ने कहा कि राष्ट्र के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मोदी बनकर कार्य करना होगा जिससे 2022 के चुनाव में यूपी के विकास के लिए योगी जी को पुनः मुख्यमंत्री प्रचंड बहुमत के साथ बनाया जाए