श्रीकृष्ण जन्मभूमि की अभेद्य सुरक्षा के बीच पांच लोगों ने लगाएं श्रीराम के नारे, पुलिस ने किए गिरफ्तार

 

मथुरा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य गेट पर पहुंच कर पांच लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। एलान किया कि आज हमें रोका जा रहा है। एक दिन मस्जिद गिर कर रहेगी। शोर शराबा की सूचना पर मौके पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाना गोविन्द नगर भिजवाया दिया। एसएसपी ने बताया कि कुछ लोग श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कोई नारेबाजी कर दी। उनको वहां से हटा दिया गया ।

गौरतलब हो कि सोमवार दोपहर श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही मस्जिद ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एडीजी राजीव कृष्ण, आइजी नचिकेता झा, डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डा गौरव ग्रोवर पुलिस बल के साथ लगातार दोनों धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे थे। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील था। उसी समय दोपहर में बरसाना के संत सर्वेश्वर दास मलूक, आलोक कुमार चौहान, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला संभाग के अध्यक्ष फरीदाबाद निवासी विकास चौहान, कृष्ण सिंह बडगूजर और राकेश गुप्ता श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य गेट पर पहुंचे और उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाना आरंभ कर दिया।

गिरफ्तार सर्वेश्वर दास मलूक ने बताया हम सभी भी अलग-अलग स्थानों से आए थे। विकास चौहान और कृष्ण सिंह बड़ गूजर होडल से आ रहे थे। तभी रास्ते वह उनके साथ हो लिए। आलोक कुमार और राकेश गुप्ता गोरखपुर और मध्य प्रदेश से आए। सभी की मुलाकात श्री कृष्ण जन्म भूमि पर हुई। उन्होंने कहा अगर किसी के घर को लूट लिया जाए , तो वह उसका नहीं हो सकता है। बाबर ने बहुत मंदिर यहां तोड़े हैं। आईने अकबरी और खुर्रम में इसका वर्णन भी किया गया है। उनका कहना था, अगर किसी ने किसी का घर लूट लिया तो वह उसका नहीं हो सकता। यह कोई कानून नही है। आज उनको मस्जिद गिराने से रोका जा रहा है। लेकिन एक दिन मस्जिद गिरेगी । जब हम सत्ता में पूरी ताकत के साथ आए तो मस्जिद का गिरना पक्का है।

 

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ जन्मभूमि पहुंच गए। पांचो लोगों को गोविंद नगर पुलिस हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई जिनसे पुलिस की ख़ुफ़िया टीम पूछताछ करने में लगी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]