
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह महादेव पर किया पंच अभिषेक
मथुरा। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास किया तो इसकी खुशियां मथुरा में भी मनाई गईं। जनपद के शिवालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा पाठ की गई। कई मंदिरों में वाराणसी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण चलाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद फल आदि का वितरण भी किया गया। भाजपा होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर के रंगेश्वर महादेव , झंडेश्वर महादेव व अन्य महादेव पर पंच अभिषेक एवं भव्य आरती का आयोजन किया है। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष, हेमंत अग्रवाल, महानगर महामंत्री राजू यादव , मंडल महामंत्री विजय शर्मा पार्षद व कृष्णमणि सूबेदार ,कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा , दिनेश सागर ,अशोक गोला आशीष शर्मा , गौरव बंसल, गिरधारी लाल अग्रवाल, संजय कश्यप, अमित अग्रवाल, बांके बिहारी उपाध्याय, राकेश सोनी, नरेंद्र गोला, मेघश्याम माहोर, लोकेश अग्रवाल,गिर्राज राघव,दीपक वर्मा उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर महाविद्या देवी मंदिर पर महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूजन किया। यहां आमजन के लिए बनारस में होने वाले कार्यक्रम को टेलीविजन स्क्रीन पर लाइव प्रसारित किया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर प्रधानमंत्री का सपना था, जिसकी नींव उन्होंने दो वर्ष पहले रखी थी। काशी विश्वनाथ धाम के शुभारंभ से भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण में एक नया अध्याय जुड़ेगा। महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि यह कार्यक्रम महानगर के सभी 12 मंडलों में आयोजित हुआ है। वहीं दूसरी ओर नंदगांव मंडल के भाजपाइयों ने बरसाने के प्रिया कुंड पर प्रियेश्वर महादेव मंदिर पर दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक कर पूजन अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान भाजपा नेता तरुण कुमार सेठ ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर हमारी आस्था का केन्द्र है। मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि राधारानी के धाम में शिव की पूजा कर उन्हें नमन किया गया है। इस दौरान जिला महामंत्री प्रेम श्रोत्रिय, महामंत्री सतवीर गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह आदि थे।