भाजपा महिला सम्मेलन 4 जनवरी को गोवर्धन में

मथुरा। विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रही है। आधी आबादी को ध्यान रखते हुए भाजपा गोवर्धन में 4 जनवरी  को महिला सम्मेलन करने जा रही है। जिला भाजपा कार्यालय पर मथुरा महानगर की मासिक कार्य योजना बैठक महानगर संयोजक राजू यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री और मथुरा महानगर प्रभारी अंजुला माहौर ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के विषय में महानगर पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर बूथ स्तर पर कठिन परिश्रम करने को कहा। उन्होंने कहा की कोई घर ऐसा ना रहे जिसमें हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ना हो। महानगर प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने को कहा।

जिला संयोजक राजू यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार हमेशा संकल्पित रही है। केंद्र और प्रदेश स्तर पर अनेकों योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी  को महिला सम्मेलन गोवर्धन में होगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं गोवर्धन सम्मेलन में पहुंचेंगी।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्येक सेक्टर पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता टोली बनाकर घर घर जाएंगी और पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी देंगी।

बैठक में मुख्य रूप से राजवीर सिंह, सुनील चतुर्वेदी, राजपाल सिंह, हेमंत अग्रवाल, चंद्रपाल कुंतल, श्याम सिंघल, नीरू सक्सेना, पूजा चौधरी, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, गजेंद्र चौधरी, नितिन शर्मा, कौशल बंसल, सुरेश निषाद आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]