गोवर्धन पुलिस ने मकान में संचालित अवैध असलाहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक आरोपित गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार

 

 

भारी मात्रा में बने अधबने असलाह हुए बरामद

 

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने गांव दौलतपुर में एक मकान पर संचालित अवैध असलाह बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए वहां एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए वहां से बड़ी मात्रा में बने व अधबने असलाह बरामद किए है। जबकि दूसरा आरोपित वहां से भाग जाने में सफल रहा। यह जानकारी गुरूवार सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने दी है।

 

सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि बीतीरात थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह व एस एस आई रविन्द्र कुमार मय पुलिस बल महरौली तिराहे पर गश्त पर थे तभी मुखविर से सूचना मिली कि गांव दौलतपुर मे एक घर मे दो व्यक्ति अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहे है। मुखबिर की सूचना और निशानदेही पर थाना पुलिस ने गांव दौलतपुर मे एक घर मे असलाह बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा । मौके से थाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालित कर रहे एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी का नाम साहुन पुत्र इनायत निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन मथुरा को मौके से हिरासत मे ले लिया। वहीं दूसरा ताहिर पुत्र रसीद निवासी दौलतपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बडी मात्रा में बने, अधबने हथियार व डाई आदि बरामद किये है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री से नये बने 6 चालू तमंचे , 2 पुराने तमंचे , एक चालू बंदूक , एक पुरानी बंदूक , दो बंदूक अधवनी, 56 ना , 16 कारतूस, ग्राइण्डर , पैंच , डाई सहित भारी मात्रा मे असलहा बनाने का सामान बरामद किया है। सी ओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी के अनुसार असलहे विधानसभा चुनाव में कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते थे। इस अवसर पर एस आई राजवीर सिंह , एस आई मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]