
यूपी की समृद्धि प्रगति, सम्पन्नता का चुनाव है : स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति के दो लोगों के यहां किया भोजन, मांगे डोर-टू डोर वोट
मथुरा। भारतीय जनता के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार चुनाव प्रचार करते हुए अनुसूचित जाति के दो लोगों के घरों पर भोजन किया तथा कमल खिलाने को वोट मांगे। दोपहर जिले के गांव बाजना स्थित फार्म हाउस पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान विधानसभा चुनाव जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद, वंशवाद का चुनाव नहीं है बल्कि यूपी की समृद्धि प्रगति, सम्पन्नता का चुनाव है। सपा शासन में अपराध की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। 2017 के बाद क्राइम समाप्त हो गया ये बदलाव मात्र योगी सरकारी में हुआ है। सोमवार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारत माता की जय बोलना, वंदे मातरम कहना, अपने को हिंदू कहना, राम मंदिर का निर्माण कराना, धारा 370 हटाना यदि सांप्रदायिक है, वह भी सांप्रदायिक है। लक्ष्मी हाथी-साइकिल पर बैठकर नहीं आती है, कमल पर बैठकर आती है। मुख्यमंत्री के रूप में योगी जैसा जनसेवक मिला है, जो जनता की खातिर 24 घंटे मेहनत करता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपया भेजता हूं, जब कहीं जाकर 25 पैसे जनता पर पहुंचते हैं। किसान सम्मान निधि की छह हजार रुपये की धनराशि पूरी की पूरी खाते में पहुंचती है। मांट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, पदम सिंह शर्मा, श्याम सिंह अहेरिया, विजय अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, महिपाल सिंह, देवी राम, राकेश फौजदार, चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उन्होंने अनुसूचित जाति के पूरन सिंह कोतवाल, भगवान सिंह के यहां अलग-अलग भोजन भी किया।