बृज भूमि का कण-कण श्री कृष्ण और राधा रानी मय : पीएम

 

भारत का दिल दिल्ली है, तो उत्तर प्रदेश उसकी धड़कन है 

 

लता दीदी ने दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई : पीएम

 

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्रज की पुण्य भूमि को नमन करते हुए दिल्ली को भारत का दिल और उत्तर प्रदेश को धड़कन बताया। आगरा, मथुरा और बुलंदशहर की 21 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार उनका वर्चुअल संवाद हुआ। पीएम ने कहा ब्रजभूमि का कण कण कृष्ण राधा मय है। जातिवाद, सम्प्रदायवाद, परिवार के दम पर भले ही कुछ लोग कितनी भी राजनीति कर लें, लेकिन वे जनता का प्यार नहीं पा सकते हैं। जनता का आशीर्वाद उसे ही मिलेगा जो विकास करेगा। उप्र की जनता ने तय कर दिया है कि चुनाव का मुद्दा एक ही है विकास।

रविवार भाजपा होलीगेट मंडल द्वारा पीएम मोदी का जनचौपाल के माध्यम से अर्जुनपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल को संबोधित करते हुए कहा कि आप मेरा इंतजार कर रहे थे, इसलिए मैं आपसे बात करने आया हूं। यह भी लोकतंत्र का एक ऐसा दायित्व है, जिसकी अपेक्षा हमेशा लता दीदी ने मुझसे की थी। मोदी बोले, बृज भूमि का कण-कण श्री कृष्ण और राधा रानी मय है। मथुरा, आगरा, बुलंदशहर के क्रांतिकारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान दिया है। उन्होंने इस दौरान भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। बोले- लता दीदी ने दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई।

पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी में बहन-बेटियां खुले दिल से कहने लगी हैं, ’पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर, अब भाजपा राज में अपराधी कांपे थर-थर।’ भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल गए या प्रदेश छोड़ गए। कुछ ने जमानत रद्द करा दी और कुछ बाहर आने में कतराने लगे। ये सब योगी जी के कारण हुआ है ये मैं नहीं कहता हूं। ये सब आप लोगों के चलते हुआ। क्योंकि आपने वोट योगी जी और भाजपा को दिया था। इन लोगों ने यूपी का जो हाल बना दिया था वो नकली समाजवादियों और परिवारवाद का असली चेहरा है।वही

प्रधानमंत्री ने कहा कि मथुरा और ब्रज की धार्मिक स्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश में है। चुनाव देखकर कृष्ण भक्ति का चोला ओढ़ने वाले लोग जब सरकार में थे, तब वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव जैसे क्षेत्रों को वह भूल ही गए थे। यूपी के नक्शे में ये क्षेत्र हैं, उन्हें पता ही नहीं था। आज भाजपा के लिए जन समर्थन देख अब इन लोगों को सपने में भगवान श्रीकृष्ण की याद आती रहती है। जो सोते रहते हैं, वो सपने देखते हैं। जो जागते हैं वह संकल्प लेते हैं। मोदी ने जन चौपाल में बोलते हुए कहा कि इस बार भी चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा यूपी का विकास ही रहेगा। पिछले पांच साल में योगी जी की सरकार ने दिखा दिया है कि अगर यूपी का विकास कोई कर सकता है तो वह भाजपा है। भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार है। इसलिए पिछले कई महीनों से यूपी के लोग ये ठानकर बैठे हैं कि कमल का बटन फिर दबाना है और भाजपा को जीताना है। पीएम मोदी ने कहा, उत्तर प्रदेश भारत का दिल है। यूपी भारत की धड़कन है। यूपी ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। आज एक बार फिर यूपी देश को नया रास्ता दिखा रहा है। यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन दौलत, बाहुबल, जातिवाद, संप्रदायवाद और परिवारवाद के दम पर भले ही कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें, लेकिन वह जनता का प्यार नहीं पा सकते। जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा जो सच्चे मन से यूपी के लोगों की सेवा करेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, महामंत्री विजय शर्मा पार्षद कृष्णमणि सूबेदार, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, बंटी पटेल, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद ठाकुर , आशीष शर्मा, पंडित राजेश पाठक, ललित अग्रवाल, कुंज बिहारी भारद्वाज, हीरालाल गोला, पार्षद राधा सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]