उपमुख्यमंत्री प्रबुद्ध सम्मेलन में रालोद-सपा-बसपा और कांग्रेस पर बरसे, बताया कोई जनाधार नहीं है इनका

 

सपा, रालोद, बसपा, कांग्रेस, मिलकर तीन अंकों को पार नहीं कर सकेंगे : दिनेश शर्मा

 

योगी मोदी के सुशासन की मुरीद जनता फिर बनाएंगी भाजपा सरकार : डिप्टी सीएम

 

प्रदेश का बच्चा-बच्चा योगी और मोदी है, 25-30 साल तक भाजपा को कोई हिलाने वाला नहीं : दिनेश शर्मा

 

मथुरा। गोवर्धन विस भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोमवार जमकर विपक्षियों पर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि सपा रालोद बसपा और कांग्रेस मिलकर तीन अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेंगे। इनका कोई जनाधार नहीं है। योगी मोदी के सुशासन की मुरीद जनता फिर 2022 में भाजपा की सरकार बनाएगी।

 

गोवर्धन कस्बे में सोमवार प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम दिनशे शर्मा ने कहा कोई कहता है योगीजी मठ चले जाएंगे, मोदीजी हिमालय चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा योगी और मोदी है। 25-30 साल तक भाजपा का कोई हिलाने वाला नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। किसी के भड़काऊ भाषण पर हमें प्रत्युत्तर नहीं करना है। उनकी भाषा का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना है। डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जब सरकार में आए थे, तब घोषणा की थी कि मकान दिया जाएगा। फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया। लाखों में फॉर्म भरवाए और मकान दिए हजारों में। अब वह बिजली के फार्म भरवा रहे हैं। ये लोग जनता को भ्रमित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद 45 लाख मकान बनवाए गए। ढाई करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए गए। करोड़ों गैस सिलिंडर बांटे गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह भाजपा की हवा बह रही है, मैं कह सकता हूं, भाजपा का जो पिछला रिकॉर्ड है वह टूटेगा, सपा, रालोद, बसपा, कांग्रेस, मिलकर तीन अंकों को पार नहीं कर सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि गोवर्धन में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह को भारी बहुमत से जिताने का काम करें। मंच पर विधायक कारिंदा सिंह, महादेव शर्मा आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]