
यूक्रेन से लौटे रोहित का किया भाजपाईयों ने स्वागत, कहा.. मोदीजी है तो सब मुमकिन है
मथुरा। विगत दिवस यूक्रेन से सकुशल मथुरा के कोसीकलां शक्ति नगर कॉलौनी लौटे रोहित से शुक्रवार भाजपा जिलाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने मुलाकात कर छात्र का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मधु शर्मा छात्र रोहित एवं उसके परिवार का हौसला बढ़ाया और बोला कि यह सब कुछ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जाने वाली मेहनत का फल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का नाम रोशन करने एवं परचम लहराने का कार्य किया है जो सदियों तक याद किया जाएगा। इस मौके पर छात्र रोहित ने बताया कि यूक्रेन और रूस के युद्ध के दौरान उन्हें काफी कठिनाइयां यूक्रेन के अंदर झेलने को मिली थी। लेकिन उन्हें यह भरोसा था कि वह अपने वतन भारत सकुशल लौटेंगे। इसी दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि यूक्रेन रूस के युद्ध से वापस लौट रहै छात्रों के भविष्य को खराब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार तत्परता के साथ उनके स्वर्णिम भविष्य को संजोने का कार्य करेगी। वहीं प्रदेश की योगी सरकार और देश की मोदी सरकार यूक्रेन में फसे छात्रों को भारत के बॉर्डरों से सुरक्षित उनके गाँव और शहर पहुचाने में लगी हुई है। यही छात्र एक दिन देश की तरक्की का रास्ता तय करेंगे। इस बारे में छात्र के परिजनों से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष मधु शर्मा एवं महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और भाजपा नेता धर्मवीर अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से हर संभव मदद दिलाये जाने का भरोसा दिया है।