
मथुरा छाता गोवर्धन बलदेव मांट में भाजपा प्रत्याशियों ने बनाई लीड, श्रीकांत 19 हजार वोटों से आगे
मथुरा छाता गोवर्धन बलदेव मांट में भाजपा प्रत्याशियों ने बनाई लीड, श्रीकांत 19 हजार वोटों से आगे
मथुरा। जनपद की पांचों विधानसभा सीट मथुरा वृंदावन गोवर्धन, छाता, बलदेव, मांट में भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों से बढ़त बनाए हुए हैं।
मथुरा वृंदावन सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा पांच चक्र की गिनती में लगातार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे बने हुए हैं। छाता विधानसभा सीट पर भारी कशमकश चल रही है परन्तु यहां भी भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण आगे चल रहे हैं। गोवर्धन और बलदेव में भी भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
मांट विधान सभा में भी भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी बड़त बनाए हुए हैं।
बलदेव विधानसभा में प्रथम चक्र के मतों की गिनती में सबसे ज्यादा वोट भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश को मिले हैं । पूरन प्रकाश को 2912 बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार को 2343 जबकि रालोद सपा प्रत्याशी बबीता देवी को 1456 मत हासिल हुए हैं। प्रथम चरण में यहां 6943 मतों की गिनती हुई है।
गोवर्धन विधानसभा में प्रथम चरण के मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर में मेध श्याम सिंह को 3148 रालोद सपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 2505 बसपा प्रत्याशी राजकुमार रावत को 1134 मत मिले हैं। पहले राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रालोद प्रत्याशी से 643 वोटों से आगे चल रहे हैं।
जिले की पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी करीब करीब 5000 वोटों से आगे चल रहे हैं। मथुरा सीट से श्रीकांत तो 20,000 की लीड पा चुके हैं। सभी विधानसभाओं में 5 राउंड से ऊपर की गिनती पूर्ण हो चुकी हैं। दूसरा चक्र में मांट से बीजेपी 6304 कांग्रेस 59 बसपा 3919 सपा+3759 वोट मिले है।
चौथे चक्र के बाद गोवर्धन से
बीजेपी 14428
कांग्रेस 173
बसपा 7928
सपा +6537
पांचवां चक्र के बाद मथुरा से
बीजेपी 25131
कांग्रेस 5655
बसपा 3470
सपा 2106
छाता पांचवां चक्र
तेजपाल सिंह 14022
लक्ष्मीनारायण19357
पांचवां चक्र के बाद गोवर्धन से
बीजेपी 19169
कांग्रेस 200
बसपा 9583
सपा +7376