वृंदावन में पहली बार निकली श्रीराम की भगवा यात्रा

 

 

मुस्लिमों ने पुष्प वर्षा कर किया यात्रा का स्वागत

 

मथुरा। भगवान राम के प्रकट्य दिवस के अवसर पर धार्मिक नगरी वृंदावन में भगवा यात्रा निकाली गई। हिन्दू वादी संघटन विश्व हिंदू परिषद द्वारा नगर में पहली बार इस यात्रा का आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से निकली इस यात्रा का जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। प्रेम और सौहार्द की नगरी में मिश्रित आबादी वाले इलाके से निकली इस यात्रा का मुस्लिमों ने भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

हिंदू वादी संघटन विश्व हिंदू परिषद ने भगवान राम के जन्म उत्सव के अवसर पर भगवान राधा कृष्ण की भूमि वृंदावन में भव्य भगवा यात्रा निकाली गई। विभिन्न झांकियों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा,संत और महिलाएं शामिल हुईं। राम नवमी के अवसर पर पहली बार निकाली गई इस भगवा यात्रा का शहर वासियों ने दिल खोल कर स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले निकाली गई यह यात्रा परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन आश्रम सुदामा कुटी से शुरू हुई। परिक्रमा मार्ग, रंग जी चौराहा, अनाज मंडी, मस्जिद के सामने से होते हुए, सीएफसी,बनखंडी, लोई बाजार, गोपीनाथ बाजार से होते हुए निकली यात्रा का समापन सुदामा कुटी आश्रम पर ही हुआ। यात्रा के शुभारंभ पर संतो और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भगवान राम के स्वरूप की आरती की।

रविवार को राम नवमी के अवसर पर निकाली गई इस भव्य भगवा यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। मिश्रित आबादी क्षेत्र से यात्रा के निकलते समय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विहिप के जिलाध्यक्ष सहित यात्रा में चल रहे लोगों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। प्रेम और सौहार्द की नगरी में इस दृश्य को देखकर हर कोई अभिभूत हो गया। सुदामा कुटी से शुरू हुई भगवा यात्रा में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। युवा यात्रा के दौरान जय श्री राम के जयकारे लगाते नजर आये तो महिलाएं भी पूरे उत्साह में नजर आईं। यात्रा का भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में रंग जी चौराहा पर स्वागत किया और भगवान राम की आरती उतारी गई। वृंदावन नगर में पहली बार राम नवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। थाना कोतवाली वृंदावन के प्रभारी महाराज सिंह भाटी के अलावा विभिन्न चौकी प्रभारी और पीएसी के जवान यात्रा के सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जुटे रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]