
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को कांग्रेसियों ने किया याद
जवाहर बाग स्थित नेहरूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा द्वारा आज प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में जवाहर बाग स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनायी गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जब प्रधानमंत्री बने तो देश में सुई नहीं बनती थी आज हम मंगलयान बना लेते हैं यह पंडित जवाहरलाल नेहरू की नितियों की देन है पंडित जवाहरलाल नेहरू जंगे आजादी के लिए लंबे समय तक जेल में रहे वह रहीस घर से ताल्लुक रखते थे। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने वालों में सर्वश्री अश्विनी शुक्ला एडवोकेट, विनोद चतुर्वेदी, बृजबिहारी सारस्वत एडवोकेट, अश्विनी शर्मा एडवोकेट,आकाश सारस्वत एडवोकेट, सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट,नंद किशोर पाराशर एडवोकेट, प्रतीक वर्मा, शाहरुख खान एडवोकेट, बृजेश शर्मा एडवोकेट, यतेन्द्र मुकद्दम,जय राम सिंह राना, विनोद कुमार,कल्लन सैनी बदन सिंह, वीरेंद्र, श्याम बाबू, राजाबाबू, संदीप, रामलाल, मुखिया जी र्नितेश, मनीष,सौरभ पाल, ओमप्रकाश, रामकिशोर, प्रेमसिंह,रतिन्द्र पाल, कुन्दन सिंह,भगवत राघव आदि उपस्थित थे।