चंद्रोदय मंदिर में आयोजित दंड महोत्सव पानीहाटी दही चिड़ा में उमड़ा जन सैलाव

नित्यानंद गौरांग महाप्रभु को चंद्रोदय मंदिर के भक्तों ने कराया नौका विहार

मथुरा। गौडीया वैष्णव सम्प्रदाय में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी को पनीहाटी चिड़ा दही महामहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में रविवार को स्वामी भक्ति वेदांत मार्ग स्थित वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में पानीहाटी चिड़ा दही महोत्सव हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः मंगला आरती से शुरू हुए इस महामहोत्सव में भगवान् श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र की धूप आरती, नवीन पोषाक धारण, छप्पन भोग, पालकी उत्सव, फूल बंगला, पुष्प महाभिषेक एवं नौका विहार आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
कार्यक्रम की श्रृंखला में संध्या बेला में मंदिर के भक्तों द्वारा नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु के श्रीविग्रह को पालकी द्वारा मंदिर प्रांगण स्थित कल्याणी पर लाया गया। जहाँ पर नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु ने कल्याणी के पावन जल में डुबकी लगायी। इसके पश्चात नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु के श्रीविग्रह का पुष्प महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान निताई गौरांग को बहुत ही आकर्षक वस्त्र एवं विशेष रूप से तैयार की गई, पुष्पों की माला से सजाया गया एवं उन्हें नौका विहार के लिए ले जाया गया। जहाँ पर भक्तों ने भगवान् के श्रीविग्रह पर हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनी के मध्य पुष्प अर्पित कर नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु का शुभाशीष प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में भक्तों द्वारा नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु की महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें बढ-़चढ़ कर भक्तों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भक्तों को विशेष रूप से निर्मित दही चिड़ा का प्रसाद प्रदान किया। इस उत्सव का आनंद भारत के विभिन्न राज्यों के भक्तों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्राप्त किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]